राज्यसभा के सदस्य बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, उपराष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
देहरादून। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने महेंद्र भट्ट समेत कई नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई।
महेंद्र भट्ट उत्तइस मौके पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा उत्तराखंड के मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया। महेंद्र भट्ट वर्तमान में उत्तराखंड में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। बीजेपी ने उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए महेंद्र भट्ट के नाम के ऐलान कर सबको चैंका दिया था। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। बीती 15 फरवरी को ही महेंद्र भट्ट ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।
बता दें कि उत्तराखंड में राज्यसभा की तीन सीटें हैं। इसी साल फरवरी में उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का कार्यकाल खत्म हो गया था, जिसके बाद बीजेपी ने उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट को राज्यसभा भेजा है। वहीं अनिल बलूनी को लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तराखंड की गढ़वाल लोकसभा सीट से मैदान में उतारा। इसी सीट पर बीती 19 अप्रैल को मतदान हो चुका है। जिसका परिणाम चार जून को आएगा।
जंगलों की आग से पर्यावरण को नुकसान,ग्लेशियर्स भी प्रभावित उत्तराखण्ड में 24 घंटे के भीतर वनाग्नि की 54 घटनाएं
Fri Apr 26 , 2024
जंगलों की आग से पर्यावरण को नुकसान,ग्लेशियर्स भी प्रभावित उत्तराखण्ड में 24 घंटे के भीतर वनाग्नि की 54 घटनाएं । देहरादून। मध्य हिमालय स्थित उत्तराखण्ड राज्य में दो दिन पहले ही 24 घंटे के दौरान 52 आग लगने की रिकॉर्ड घटनाएं दर्ज की गईं। गुरुवार को ये रिकॉर्ड भी टूट […]
You May Like
-
श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के सी ई ओ ने अधिकारियों के साथ संस्कृत विद्यालय ,धर्मशालाएं के प्रबंधन के लिए कार्य योजना की वर्चुअल बैठक ली CEO of Shri Badrinath – Kedarnath Temple Committee held a virtual meeting with officials regarding the action plan for the management of Sanskrit schools and Dharamshalas.
Pahado Ki Goonj November 27, 2024


