HTML tutorial
HTML tutorial

ट्रेन की चपेट में आने से दो हाथियों की मौत

Pahado Ki Goonj

हल्द्वानी। लालकुआं से रामनगर जा रही आगरा फोर्ट ट्रेन की चपेट में आने से दो हाथियों की मौत हो गई। घटना तराई वन प्रभाग के पीपल पड़ाव रेंज की बताई जा रही है। हाथियों की मौत के बाद अन्य हाथी रेलवे ट्रैक पर खड़े हो गए। गनीमत ये रही कि लोको पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को बैक स्टेशन की ओर ले लिया। वहीं, घटना के बाद से वन विभाग और रेल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल, वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथी के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ दिया।
बताया जा रहा है कि ट्रेन लालकुआं से रामनगर के लिए रवाना हुई थी और सिडकुल स्टेशन से आगे तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपल पड़ाव रेंज में दो हाथी ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना के बाद से अन्य हाथी उग्र हो गए और रेलवे ट्रैक पर ही खड़े रहे. घना जंगल होने के चलते रेलवे प्रशासन और वन विभाग हाथियों को रेलवे ट्रैक से हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मुख्य वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त राहुल सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया है। ट्रेन की चपेट में आकर हाथी और उसके 1 बच्चे की मौत हुई है। वन विभाग की टीम द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

पत्नी से विवाद के बाद पति ने किया आत्महत्या का प्रयास

रामनगर। पति से गृह क्लेश के चलते पति ने धारदार हथियार से अपना गला काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की। आनन-फानन में परिजनों ने उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बता दें कि बीती रात पौड़ी […]

You May Like