देहरादूनः अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर तरह की जांच में सहयोग की बात कही है।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद संत समाज के साथ-साथ हिंदू धर्म गुरुओं में शोक की लहर है। वहीं उत्तराखंड सरकार की तरफ से भी इस मामले पर संवेदनशीलता दिखाते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरकार की तरफ से हर स्तर की जांच में सहयोग की बात कही है। .सीएम धामी ने कहा कि महंत नरेंद्र गिरी महाराज की मौत से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। उत्तराखंड का संत समाज इस घटना के बाद स्तब्ध है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर सभी पहलुओं पर जांच होनी चाहिए। साथ ही उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड पुलिस के माध्यम से यूपी पुलिस को पूरे सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
मुख्य सचिव ने ली धान की रखीद के संबध में अधिकारियों की बैठक
Wed Sep 22 , 2021
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ0 एस.एस. संधु की अध्यक्षता में उनके सचिवालय सभागार में 2021-22 के खरीफ सीजन में धान की खरीद के संबंध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों खाद्य विभाग, सहकारिता तथा सम्बन्धित पक्षों से धान की खरीद में आने […]

You May Like
-
भाजपा अबतक तीन बार सत्ता मे आई
Pahado Ki Goonj September 10, 2018

