HTML tutorial
HTML tutorial

 गुड न्यूज -टिहरी पुलिस ने मिशन हौंसला से तत्काल पहुँचाया  मरीज के लिए ऑक्सीजन 

Pahado Ki Goonj

 गुड न्यूज -टिहरी पुलिस ने मिशन हौंसला से तत्काल पहुँचाया  मरीज के लिए ऑक्सीजन

 

 

टिहरी पहाडोंकीगूनज ,कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए मिशन हौंसला, के अंतर्गत एसएसपी  तृप्ति भट्ट, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नई टिहरी के पर्यवेक्षण में जरूरतमंदों की सहायता करने का प्रयास लगातार जारी है।

इस मिशन सेबीमारी उपचार में सहयोग करने के लिए

      थानाध्यक्ष थाना-हिन्डोलाखाल को रात्रि के समय  ग्राम प्रधान  विक्रम सिंह पंवार पुत्र स्व0  ज्ञान सिंह पंवार निवासी ग्राम-चपोली, पट्टी-पौड़ीखाल, थाना हिन्डोलाखाल, जनपद-टिहरी गढ़वाल द्वारा रात्रि मे फोन करके सूचना दी है। 
हमारे गांव में उदय सिंह नामक व्यक्ति जिनकी उम्र लगभग 70 वर्ष है ,को साँस लेने में बहुत परेशानी हो रही है।
वह कोरोना पॉजिटिव  होने के चलते  गम्भीर रूप से बीमार है ।
और इनका ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा है।
उन्होंने हर सम्भव कोशिश कर ली है किंतु ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था नही हो पा रही है।
           इस सूचना पर थानाध्यक्ष हिन्डोलाखाल के नेतृत्व में थाना हिन्डोलाखाल पुलिस द्वारा तत्काल उक्त व्यक्ति की मदद करने हेतु थाने पर आकस्मिक परिस्थिति हेतु रखे गए ऑक्सीजन सिलेंडरो में से एक ऑक्सीजन सिलेंडर को रात्रि में ही पीड़ित के घर पर उपलब्ध करा कर तत्काल मदद पहुंचाई गयी।
     अविलंब राहत पहुंचाने के लिए   ग्राम प्रधान और स्थानीय जनता एवं पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस टीम की सराहना की गयीं। उत्तराखंड में इच्छा शक्ति से कार्य करने के लिए टिहरी पुलिस अन्य विभागों को भी प्रेरणा दी है। उत्तराखण्ड में देश विदेश के लोग आते हैं भविष्य में 
ऐसे प्रयास से देव भूमि का गौरवशाली इतिहास की याद दिलाते हुए उत्तराखंड में आने वाले लोगों की जिज्ञासा बढ़ाने में सहायक रहेगा।

Next Post

उत्तरकाशी :- मानसून काल में जिले में सम्भावित आपदा की घटनाओं को लेकर जिलाधिकारी ने ली महत्वपूर्ण बैठक ।

उत्तरकाशी :- मानसून काल में जिले में सम्भावित आपदा की घटनाओं को लेकर जिलाधिकारी ने ली महत्वपूर्ण बैठक । (उत्तरकाशी ) आगामी मानसून काल में जिले में सम्भावित अतिवृष्टि,भूस्खलन,बाढ,नदी का जल स्तर बढ़नेे जैसी आपदा की घटनाओं को रोके जाने और घटना के बाद बचाव एंव अन्य कार्य किए जाने […]

You May Like