मोटे मुनाफे का लालच देकर करोड़ों की ठगी
हरिद्वार। कंपनी में पैसे इन्वेस्ट करने पर मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों से करोड़ों की ठगी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लक्सर निवासी अधिवक्ता विकास कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने बॉट ब्रो नामक कंपनी के देहरादून और लक्सर क्षेत्र में रहने वाले एजेंटों के कहने पर कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफार्म पर 10 लाख का निवेश किया था।
एजेंटों ने उन्हें छह से सात फीसदी तक हर महीने मुनाफे की रकम उनके खाते में आने का विश्वास दिलाया था। उनकी तरह ही लक्सर निवासी 40 से अधिक लोगों ने भी कंपनी में 47 लाख से अधिक की रकम लगाई थी। इसके अलावा 250 से अधिक लोगों ने दस करोड़ से अधिक की रकम कंपनी में लगाई है। कुछ समय तक उनके खाते में हर महीने मुनाफे की रकम आती रही, लेकिन इसके बाद कंपनी उन्हें दूसरी वेबसाइट पर माइग्रेट करती रही, लेकिन इस दौरान उन्हें कोई मुनाफा नहीं दिया गया।
इस पर उन्होंने इन्वेस्ट की गई अपनी रकम वापस मांगी तो एजेंट अलग-अलग बहाने बनाकर उन्हें रकम जल्दी मुनाफे के साथ उनके खाते में वापस दिलाने का झांसा देते रहे, लेकिन महीनों का समय बीतने के बाद भी उनके खातों में उनकी इन्वेस्ट की गई रकम वापस नहीं आई। इसके बाद जब उन्होंने एजेंटों से अपने पैसे वापस कराने कहा तो उन्होंने अभद्रता करते हुए पैसे वापस कराने से इनकार कर दिया। अब आरोपित उनका फोन भी नहीं उठा रहे हैं।एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। बता दें निवेश के नाम पर ठगी के मामले के तार उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर से लेकर दुबई तक जुड़े बताये जा रहे हैं। लक्सर क्षेत्र के ही 250 से अधिक निवेशकों की दस करोड़ से अधिक की रकम फंसी होने का अनुमान है।
आगे पढ़ें
वीकेंड पर देहरादून का डायवर्ट रहेगा रूट
देहरादून। वीकेंड के मद्देनजर दून पुलिस ने ट्रैफिक प्लान किया है। जिससे आने वाले पर्यटक ओर शहर की जनता को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
आगे पढ़ें
देहरादून शहर में यातायात डायवर्जन प्लान
पेसिफिक माल में यातायात के दबाव होने पर मसूरी डायर्वजन से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक इन्द्रभाबा मार्ग से कैनाल रोड से ग्रेट वैल्यू तिराहा होते हुये भेजा जायेगा।
सेन्ट्रियो माल पर यातायात दबाव होने पर एनेक्सी तिराहा से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को एनेक्सी तिराहा से सीएसडी तिराहा से बिन्दाल होते हुये भेजा जायेगा।
सहस्त्रधारा में यातायात दबाव होने पर सहस्त्रधारा मार्केट से बैरियर लगाकर वाहनों को मालदेवता रोड की ओर भेजा जायेगा।
गुच्चुपानी में यातायात के दबाव होने पर गुच्चुपानी तिराहा पे बैरियर लगाकर वाहनों को सप्लाई चौक की ओर भेजा जायेगा।
आगे पढ़ें
पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन शुरू, योग्य व्यक्तियों के नाम भेजने की अपील
रुद्रपुर। उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री के लिए नामांकन और सिफारिशें आमंत्रित की गई हैं। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार वर्ष 1954 से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रदान किए जाते रहे हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह सम्मान कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग सहित कई क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि और उत्कृष्ट सेवा के लिए दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इन पुरस्कारों का उद्देश्य समाज और राष्ट्र के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को पहचान और सम्मान देना है। नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं।
नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा और केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भेजे गए नामांकन ही मान्य होंगे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि ऐसे प्रतिभाशाली और समर्पित व्यक्तियों को सम्मानित किया जाए, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। विशेष रूप से महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, दिव्यांगजन, कमजोर और वंचित वर्गों से जुड़े व्यक्तियों की पहचान कर उनके नाम प्रस्तावित करने पर जोर दिया गया है, ताकि समाज के हर वर्ग के योग्य लोगों को उचित सम्मान मिल सके।
जिलाधिकारी भदौरिया ने यह भी बताया कि नामांकन करते समय संबंधित व्यक्ति की आजीवन उपलब्धियों, समाज सेवा की भावना और उनके कार्यों से समाज पर पड़े सकारात्मक प्रभाव को प्रमुखता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चयन का आधार केवल उत्कृष्टता नहीं, बल्कि समाज के प्रति विशेष योगदान भी होना चाहिए। ऐसे व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनका कार्य जनहित में प्रेरणादायक और अनुकरणीय रहा हो। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के योग्य और विशिष्ट व्यक्तियों की पहचान करें और समय पर उनके नाम ऑनलाइन नामांकन के माध्यम से भेजें, ताकि जनपद से अधिक से अधिक लोगों को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए प्रस्तावित किया जा सके।
आगे पढ़ें
मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें शुभकामनाएं दी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले क्रमशः एम.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज, रामनगर (नैनीताल) के अक्षत गोपाल, एस.वी.एम. इंटर कॉलेज, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) के इशांत कोठारी, जी.बी. पंत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खैरना (नैनीताल) की भूमिका तथा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा (बागेश्वर) के योगेश जोशी से फोन पर संवाद कर उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतिका पंत, भंजूराम अमर इंटर कॉलेज, भूरारानी (उधमसिंह नगर) की सुशीला मेंदीरत्ता, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश के आर्यन तथा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मायापुर (हरिद्वार) की वंशिका से भी दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें बधाई दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम है।
उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही छात्र-छात्राएं इस प्रकार की सफलता प्राप्त कर पाते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर आगे बढ़ें तथा राज्य एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है तथा मेधावी विद्यार्थियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
आगे पढ़ें
उत्तराखण्ड से कनाडा भेजा गयी अफीम कस्टम विभाग ने पकड़ी,युवक- युवती हिरासत में
उधम सिंह नगर। दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग और उत्तराखंड नार्काेटिक्स टीम ने संयुक्त कार्रवाई में एक पार्सल से 500 ग्राम अफीम बरामद की है। यह पार्सल उत्तराखंड के किच्छा से कनाडा भेजा जा रहा था। इस मामले में एक युवक और युवती को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किच्छा स्थित एक कोरियर सेंटर से करीब एक सप्ताह पहले एक पार्सल कनाडा के लिए भेजा गया था। शुरुआती जांच में पार्सल सामान्य प्रतीत हुआ, लेकिन एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग द्वारा की गई गहन जांच में इसमें संदिग्ध सामग्री होने की आशंका हुई। इसके बाद जब पार्सल को खोला गया, तो उसमें छिपाकर रखी गई अफीम बरामद हुई। बताया जा रहा है कि तस्करों ने बेहद शातिर तरीके से अफीम को चार छोटे प्लास्टिक के स्टूल के पैरों के अंदर छिपाया था, ताकि सुरक्षा जांच को चकमा दिया जा सके। हालांकि, कस्टम अधिकारियों की सतर्कता के चलते इस तस्करी का पर्दाफाश हो गया। बरामदगी के बाद कस्टम विभाग ने पार्सल को उत्तराखंड नार्काेटिक्स विभाग की टीम को सौंप दिया। इसके बाद नार्काेटिक्स टीम पार्सल लेकर किच्छा पहुंची और मिगलानी इंटरप्राइजेज कोरियर सेंटर में जांच शुरू की। टीम ने पार्सल भेजने वाली लड़की को सूचना दी कि उसका पार्सल वापस आ गया है और उसे लेने के लिए बुलाया गया। सूचना मिलने पर संबंधित लड़की पार्सल लेने कोरियर सेंटर पहुंची, जहां पहले से ही नार्काेटिक्स विभाग और किच्छा पुलिस की टीम मौजूद थी. मौके पर ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई. इसके साथ ही, सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई, जिसमें एक लड़की और एक युवक पार्सल जमा करते हुए दिखाई दिए।फिलहाल नार्काेटिक्स विभाग की टीम दोनों संदिग्धों से गहन पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है. अधिकारियों का मानना है कि यह मामला किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां और भी सतर्क हो गई हैं और एयरपोर्ट सहित कोरियर सेवाओं की जांच को और कड़ा करने की बात कही जा रही है। सितारगंज सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि यह मामला दिल्ली में घटित हुआ है। मुकदमा वहां लिखा जाएगा। जांच में जो भी सहयोग होगा वह किया जाएगा।
आगे पढ़ें
मुख्यमंत्री ने एचएन बहुगुणा की 107वी जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर के निकट एमडीडीए कॉम्प्लेक्स में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
शनिवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर के निकट एमडीडीए कॉम्प्लेक्स में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश एवं समाज को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि बहुगुणा केवल एक कुशल राजनेता ही नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति समर्पित एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने विशेष रूप से पर्वतीय अंचलों के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुगुणा ने पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की। उनके प्रयासों से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिली। उन्होंने कहा कि बहुगुणा का संपूर्ण जीवन जनकल्याण, सामाजिक समरसता और समावेशी विकास के मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उनके आदर्श और विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं और हमें जनहित में कार्य करने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बहुगुणा का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, खजान दास, विधायक दुर्गेश्वर लाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
आगे पढ़ें
श्रद्धा के नाम पर श्रद्धालू ही कर रहे गंगा को प्रदुुषित

उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा शुरू होने से गंगोत्री धाम में हजारों की संख्या में तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं। इनमें कई श्रद्धालु श्रद्धा के नाम पर भागीरथी नदी को दूषित करने का काम कर रहे है। गंगा विचार मंच की ओर से गंगोत्री धाम में भागीरथी नदी में चलाए गए स्वच्छता अभियान के दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा प्रवाहित वस्त आदि के सौ बौरे एकत्रित किए गए हैं।
गंगोत्री धाम में गंगा विचार मंच की ओर से भागीरथी नदी में गंगोत्री मंदिर समिति, पुरोहित सभा, गंगोत्री नेशनल पार्क, नगर पंचायत और साधु संतों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नदी में श्रद्धा के नाम पर प्रवाहित की गई साड़ियों सहित श्रृंगार के सामान को एकत्रित किया गया। प्रशासन की ओर से वहां पर तीर्थ यात्रियों से भागीरथी नदी में वस्त्र न डालने की अपील की गयी है। इसके बावजूद भी लोग भागीरथी नदी में वस्त्र डालकर गंगा को प्रदूषित कर रहे हैं। गंगा विचार मंच की ओर से भी तीर्थयात्रियों को गंगा स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने गंगोत्री में श्रद्धालुओं अपील की कि मां गंगा में किसी भी तरह का पूजा, श्रृंगार सामग्री, खासकर वस्त्र, साड़ी धोती व कपड़े प्रवाहित न करें। साथ ही मंदिर समिति से भी अनुरोध किया कि श्रद्धालुओं से वस्त्र आदि गंगोत्री मंदिर में ही भेंट करने को कहें। बिष्ट ने कहा कि गत वर्ष तक साड़ियां ही नदी में मिलती थीं. इस वर्ष लोग अंगवस्त्र और तौलिया और पुराने कपड़े भी नदी में फेंक रहे हैं. इससे धाम में ही गंगा मैली हो रही है।
नगर पंचायत के ईओ जयनंद सेमवाल ने बताया कि भागीरथी में लोग वस्त्र और अन्य पूजा सामग्री डालकर प्रदूषण फैला रहे हैं। गंगोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों को गंगा में वस्त्र न डालने की अपील की जा रही है. साथ ही इसके लिए अग्रिम ठोस योजना बनाई जा रही है।
आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड भाजपा को फिर मोदी लहर चलने की बड़ी उम्मीदें
देहरादून। उत्तराखंड राज्य बनने से लेकर 2017 तक का इतिहास रहा है कि सूबे का मतदाता राजनीतिक बदलाव में विश्वास करता है। जिसके चलते कभी प्रदेश में कांग्रेस तो कभी भाजपा का शासन रहा। किन्त 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद से मतदाता मोदी लहर में गोते लगाने लगा और उसी में रम गया। इसका यह प्रत्यक्ष उदाहरण है कि सूबे में मतदाताओं ने लगातार दो बार भाजपा को ही सत्ता सौंप दी। वहीं दूसरी ओर ंउत्तराखंड में बीजेपी को उम्मीद है कि इस बार भी पिछली बार की तरह ’मोदी लहर’ के सहारे पार्टी सत्ता में वापसी की उम्मीद है।
बता दें कि 2017 और 2022 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभाव महत्वपूर्ण था। उन चुनावों में भाजपा की प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस सीटें लाने में सफल नहीं हुई थी। सत्ता से दूर बैठी कांग्रेस के लिए इस बार जमीन पर मेहनत करने की ज्यादा जरूरत है। हालांकि, राजनीतिक जानकार इस बार भाजपा की संभावनाओं को ज्यादा नहीं आंकते हैं। उनका कहना है कि लगातार दो बार सरकार में रहते हुए कई आरोप और युवाओं के मन को भाजपा अभी तक भांप नहीं पाई है और अपने विकास कार्यों के साथ-साथ मोदी लहर को भी जीत का आधार बनाकर चल रही है।
भाजपा की मानें तो सरकार ने प्रदेश में विकास के लिए केंद्र के सहयोग से बहुत काम किए है। भाजपा की मानें तो प्रदेश में बुनियादी ढांचा और कनेक्टिविटी, सांस्कृतिक और पर्यटन का विकास के साथ-साथ कई ऐसे फैसले लिए है, जो देश के लिए नजरी बने है। इसके साथ ही विकास की उस गंगा को गांव-गांव तक पहुंचाया है, जिसकी लंबे समय से प्रदेश की जनता वाट जोह रही थी। उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार द्वारा लागू किए गए समान नागरिक संहिता और धर्मांतरण विरोधी कानूनों को मोदी ने साहसी कदम बताया है, जिससे जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता बढ़ी है। यही नहीं राज्य में लगातार विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और हिंदुत्व के एजेंडे पर केंद्रित है। इससे प्रदेश की जनता का रूख भाजपा की ओर है।
वही दूसरी ओर राजनीतिक विशलेषकों का इस मामले में कहना यह है कि फिलहाल राज्य की जनता भाजपा के कामकाज की शैली से बहुत खुश नजर नही आ रही। 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में मोदी फैक्टर ने पार्टी की नैया पार लगाई थी, लेकिन इस बार क्या मोदी लहर चल पाएगी या नहीं यह चुनाव की घोषणा और परिणाम के बाद ही पता चल पाएगा। राजनीतिक जानकारों की माने तो इस बार भाजपा के लिए परिस्थितियां काफी चुनौतिपूर्ण होंगी। हालांकि भाजपा मोदी लहर के साथ-साथ विकास को भी अपनी जीत का आधार मानकर चल रही है, लेकिन हकीकत का पता बाद में चल पाएगा। विधानसभा चुनाव में अभी समय है और भाजपा जहां इस बार भी मोदी लहर की उम्मीद लगाए है।
आगे पढ़ें
आदमखोर का आतंक,ग्रामीणों में दहशत का माहोल
नैनीताल। जनपद में इन दिनों आदमखोर का लगातार आतंक बना हुआ है। आए दिन हो रही वन्यजीवों की वारदातों से जंगलों के किनारे रह बसे ग्रामीणों में दहशत का माहोल है। जिसके चलते स्कूलों तक को बंद करने की नौबत आ गयी है। कई स्कूलों में ताला लटका हुआ है। वन्यजीवों की वारदातों के चलते बाकायदा जिले के डीएम को स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी करना पड़ा है।
नैनीताल जिले में आदमखोर का लगातार आतंक बना हुआ है। आदमखोर हल्द्वानी से सटे ग्रामीण इलाकों से लेकर भीमताल, ओखलकांडा तक पिछले दो महीने में आठ लोगों को अपना निवाला बना चुका है।
गर्मी बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी तेजी से बढ़ने लगी हैं। इसका सीधा प्रभाव जंगली जानवरों पर भी देखने को मिल रहा है। जंगलो में आग लगने के बाद वन्यजीव जंगल छोड़ आबादी वाले क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। इसकी वजह से गुलदार और बाघ के हमले की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इन वन्यजीवों के हमलों में 12 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि गुलदार के हमले में 16 लोग घायल हो चुके हैं। जिसके चलते जिला प्रशासन को सुरक्षा के उपाय करने पड़ रहे है। यहां दर्जनों स्कूलों पर ताला लग गया है। डीएम ने 3 दिन तक बंद करने का आदेश दिया है।
आगे पढ़ें
इंटर व हाईस्कूल की परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विघालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विघार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
शनिवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विघालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विघार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा यह सफलता विघार्थियों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ सभी विघार्थी अपने सपनों को साकार करते हुए जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन विघार्थियों को इस बार अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सका है, वे हतोत्साहित न हों। धैर्य, सकारात्मक सोच और सतत प्रयास के साथ आप निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री ने परीक्षा में सफल विघार्थियों के परिजनों को भी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
आगे पढ़ें
शनिवार तड़के किच्छा क्षेत्र में अवैध मजार पर चला बुल्डोजर

रुद्रपुर। शनिवार तड़के जिले के किच्छा क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे भूमि पर बनी एक अवैध मजार को जिला प्रशासन और भारतीय रेलवे की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोका जा सके।
जानकारी के अनुसार, इज्जतनगर रेलवे प्रशासन द्वारा मजार प्रबंधकों को पहले ही कई बार नोटिस जारी किए गए थे। 26 मई 2023 और 18 सितंबर 2025 को जारी नोटिसों में संबंधित पक्ष से भूमि के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया था। हालांकि, मजार प्रबंधकों की ओर से ना तो कोई दस्तावेज प्रस्तुत किए गए और ना ही अवैध निर्माण को हटाया गया। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने 25 अप्रैल 2026 को जिला प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के निर्देश पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई और शनिवार सुबह तड़के अवैध मजार को हटाने का अभियान चलाया गया। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के अवशेष या संवेदनशील सामग्री नहीं मिली, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की जा सकी।
प्रशासन के अनुसार, यह अवैध मजार रेलवे की विस्तार योजना में बड़ी बाधा बन रही थी। इसके अलावा बरेली-नैनीताल राज्य मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में भी यह निर्माण रुकावट पैदा कर रहा था। ऐसे में सार्वजनिक परियोजनाओं को ध्यान में रखते हुए इस कार्रवाई को जरूरी बताया गया।
आगे पढ़ें
अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ईंटों से भरा ट्रक,चालक की दर्दनाक मौत

देहरादून। शनिवार सुबह पछवादून के विकासनगर-त्यूणी हटाल मोटर मार्ग पर फिडिज पुल के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई मे जा गिरा। इस हादसा में वाहन चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू कर शव को खाई से निकालकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस मामले में फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार विकासनगर से एक ट्रक फाइबर ईंटों से भरकर मोरी की चला था, जो अनियत्रंण होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ और थाना त्यूणी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ के आरक्षी बंलवत सिंह और थाना त्यूणी पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू चलाया गया।
खड़ी चढ़ाई और कठिन परिस्थितियों में मृतक के शव को स्ट्रेचर पर रखकर सड़क तक पहुंचकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया। थाना त्यूणी प्रभारी अश्वनी बलूनी ने बताया कि घटना सुबह की है। एक आइसर ट्रक विकासनगर से फाइबर की ईटों से भरा हुआ था, जो हटाल फिडिज पुल के बीच गहरी खाई में गिर गया। जिसमें वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई है। वाहन चालक की पहचान विपिन सिंह (उम्र 30 साल) पुत्र सोबेंद्र लाल निवासी भद्रासु, खरसाडी, मोरी जिला उत्रकाशी के रूप मे हुई है।
आगे पढ़ें
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बालिकाओं ने मारी बाजी

इंटरमीडिएट में 85.11 व हाईस्कूल में 92.10 फीसदी रहा कुल परीक्षा परिणाम
देहरादून। उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने पर इस बार भी बालिकाओं ने बाजी मारी। इंटरमीडिएट में 85.11 व हाईस्कूल में 92.10 प्रतिशत परीक्षा का परिणाम रहा।
आज यहां उत्तराखंड विघालयी शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रदेश के विघालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रामनगर स्थित विघालयी शिक्षा परिषद के सभागार में बोर्ड परीक्षओं के परिणाम जारी किये। इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल परिणाम 85.11 फीसदी जबकि हाईस्कूल में 92.10 फीसदी रहा है।
इस अवसर पर विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने मेधावी छात्रों व उनके अभिभावकों से फोन पर बात कर उन्हें बधाई व शुभकानाएं दी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बोर्ड परीक्षा परिणाम सफलतापूर्व घोषित किये जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने इसके लिये परिषद के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों को बधाई दी, उन्होंने कहा कि सभी लोगों के अथक परिश्रम और समर्पण से परीक्षा परिणाम समय पर घोषित किया गया। डॉ. रावत ने बताया कि इस वर्ष इंटरमीडिएट में कुल परीक्षा परिणाम 85.11 फीसदी रहा। जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.93 जबकि बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.09 रहा है। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट में कुल 102986 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 100452 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुये जबकि 85499 उत्तीर्ण हुये। विगत वर्ष 2025 की तुलना में इस वर्ष इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 1.88 फीसदी अधिक रहा है। इसी प्रकार इस वर्ष हाईस्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 92.10 फीसदी रहा। जिसमें 88.03 फीसदी बालकों जबकि 96.07 फसदी बालिकाओं ने बाजी मारी। डॉ. रावत ने बताया कि हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के लिये 112266 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 108983 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये जबकि 100373 छात्रकृछात्राएं उत्तीर्ण हुये। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम विगत वर्ष 2025 की तुलना में 1.33 प्रतिशत अधिक रहा है। जो बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी, शिक्षकों व छात्रकृछात्राओं की मेहनत को प्रदर्शित करता है। डा. रावत ने इस अवसर पर परिषदीय परीक्षा की प्रवीणता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रकृछात्राओं एवं उनके अभिभावकों के साथ फोन पर बातचीत की उन्हें शुभकामनाएं दी। उत्तराखंड विघालयी शिक्षा परिषद की 12वीं बोर्ड परीक्षा की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतिका पंत व भंजूराम अमर इंटर कॉलेज ऊधमसिंह की सुशीला मेंहदीरत्ता ने 98 फीसदी अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से सर्वाेच्च स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सरस्वती विघा मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश के आर्यन ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि सरस्वती विघा मंदिर मायापुर हरिद्वार की वंशिका ने 97 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा की श्रेष्ठता सूची में एम.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज रामनगर नैनीताल के अक्षत गोपाल ने 98.20 फीसदी अंक हासिल कर सर्वाेच्च स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार एस.वी.एम. इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड, उत्तरकाशी के इशांत कोठारी तथा जी.बी. पंत राजकीय इंटर कॉलेज खैरना, नैनीताल की भूमिका ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि विवेकानंद वी.एम. इंटर कॉलेज मण्डलसेरा बागेश्वर के योगेश जोशी ने 97.80 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्तराखंड विघालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं में बागेश्वर जनपद का प्रदर्शन शानदार रहा है। बागेश्वर जनपद ने इंटरमीडिएट में कुल 94.84 फीसदी व हाइस्कूल में 96.98 फीसदी परीक्षाफल के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तराखंड विघालयी शिक्षा परिषद ने 10वीं व 12 वीं के परीक्षाफल सुधार परीक्षाकृ2025 के द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम भी घोषित किये। जिसमें हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल 68.67 रहा है। 10वीं बोर्ड परीक्षा में 382 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण किया था जिसमें से 239 छात्रकृछात्राएं उत्तीर्ण हुई। इसी प्रकार इंटरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्षकृ2025 का परीक्षाफल 66.27 फीसदी रहा। उक्त परीक्षा में कुल 464 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 279 उत्तीर्ण हुये।
आगे पढ़ें
ट्रैक्सी चालक की बेटी गीतिका पंत ने रचा इतिहास, 12वीं बोर्ड परीक्षा में किया उत्तराखण्ड टॉप
बागेश्वर। जनपद बागेश्वर निवासी होनहार छात्रा गीतिका पंत ने उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। एक टैक्सी चालक की बेटी गीतिका की यह सफलता संसाधनों के अभाव के बावजूद कड़ी मेहनत का परिणाम है।सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज, चौरासी में पढ़ने वाली इस होनहार छात्रा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे उत्तराखंड में टाप कर अपने परिवार सहित जिले का नाम रोशन करने का काम किया है।
गीतिका की इस उपलब्धि को सिर्फ अंकों तक सीमित नही माना जा सकता, बल्कि यह संघर्ष और परिवार के त्याग की एक भावुक कहानी भी बयां करती है। गीतिका के पिता चंद्रशेखर पंत एक साधारण टैक्सी चालक हैं, जो दिन-रात वाहन चलाकर कड़ी मेहनत कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि होनहार छात्रा गीतिका के मां रितिका पंत सिर्फ गए गृहिणी हैं। उनके दादा स्व. केवलनानंद पंत जो शिक्षक पद से सेवानिवृत्त थे। जबकि दादी मुन्नी पंत ने गीतिका की पढ़ाई में हर कदम पर उसका मार्गदर्शन किया। इससे पूर्व भी गीतिका हाईस्कूल में 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टापर रह चुकी हैं, जिससे उनकी प्रतिभा का अंदाजा पहले ही लग गया था। आर्थिक संसाधनों के अभाव के बावजूद उन्होंने कभी अपने सपनों को छोटा नहीं होने दिया। उनकी सफलता में परिवार का विश्वास और शिक्षकों का मार्गदर्शन उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बना।
आगे पढ़ें
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में अक्षत गोपाल ने किया उत्तराखंड टॉप

रामनगर। शनिवार को उत्तराखंड बोर्ड के परिणाम घोषित हो गए हैं। जनपद नैनीताल के रामनगर के एक साधारण परिवार जन्मे अक्षत गोपाल ने अपने असाधारण प्रदर्शन के बल पर हाईस्कूल परीक्षा में राज्य में पहला स्थान हासिल कर लिया।
रामनगर के एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक हासिल कर 98.2 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। इसमें खास बात यह है कि अक्षत ने बिना किसी ट्यूशन के यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने रोजाना 4 से 5 घंटे की नियमित पढ़ाई को अपने जीवन के आचरण में शामिल किया और अपना सारा ध्यान किताबों पर केंद्रित किया। वही नियमित अनुशासन उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बना। अक्षत ने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनके पिता गोपाल, जो एक प्राइवेट शिक्षक हैं। वे बेटे की इस सफलता से बेहद खुश और भावुक नजर आए।

