बडकोट – 600 ग्राम अवैध चरस के साथ एक गिरफ्तार ।

बडकोट – 600 ग्राम अवैध चरस के साथ एक गिरफ्तार ।

बडकोट – रिपोर्ट (मदनपैन्यूली)                                पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी मणिकांत मिश्रा, द्वारा चार्ज भार ग्रहण करते ही नशे के कारोबारियों के प्रति शख्त रुक अपनाया हुआ है जिस हेतु उनके द्वारा सभी प्रभारियों को जनपद में नशा तस्करों के प्रति लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपेक्ष्य में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशे के अवैध करोबारियों पर लगातार लगाम कसी हुई है इसी क्रम में *विगत सोमवार की रात्री में बडकोट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया चैकिंग के दौरान गंगनानी बडकोट के पास से एक व्यक्ति को 600 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुध्द थाना बडकोट में *NDPS Act की धारा 8/20 में अभियोग पंजीकृत किया गया।* अभियोग में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।। नाम पता अभियुक्त-* विपिन दास पुत्र फकीरा दास निवासी दागुण गांव थाना बडकोट उत्तरकाशी उम्र 27 वर्ष।

*बरामद माल-* 600 ग्राम अवैध चरस।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1-उ0नि0-बलवीर सिंह-थाना बडकोट
2-कानि0-दिनेश बाबू-थाना बडकोट
3-कानि0-जयदेव सिंह-थाना बडकोट

 

One thought on “बडकोट – 600 ग्राम अवैध चरस के साथ एक गिरफ्तार ।

Comments are closed.

Next Post

15 मार्च को वन विकास निगम कर्मचारी संगठन करेगा धरना प्रदर्शन। 

15 मार्च को वन विकास निगम कर्मचारी संगठन करेगा धरना प्रदर्शन।                                                  देहरादून :- उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु […]

You May Like