15 मार्च को वन विकास निगम कर्मचारी संगठन करेगा धरना प्रदर्शन। 

Pahado Ki Goonj

15 मार्च को वन विकास निगम कर्मचारी संगठन करेगा धरना प्रदर्शन।                                                  देहरादून :- उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु दिनांक 15 मार्च 2021 को प्रबंध निर्देशक उत्तराखंड वन विकास निगम देहरादून मुख्यालय में बृहद रूप से धरना व प्रदर्शन करेंगे , वन निगम कर्मचारियों का कहना है की विगत लंबे समय से कर्मचारियों की समस्याओं का निदान प्रबंध तंत्र से नहीं हो पा रहा है ,प्रबंध तंत्र द्वारा कर्मचारियों के हितों में अनदेखी करने से कर्मचारियों में अत्यधिक आक्रोश व्याप्त है शासन स्तर से भी कर्मचारियों की समस्याओं पर किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हो पा रही है, कर्मचारियों की समस्याएं माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की खंडपीठ लखनऊ द्वारा पारित आदेश के क्रम में उत्तर प्रदेश वन निगम से स्थानांतरित कार्मिक ज्योति दिनांक 23 /12/2002 को नियमित हुए थे,उन्हें पूर्व प्रबंध निदेशकों के द्वारा नियमानुसार दिनांक 19/09/1991 से प्रदान की गई आभासीय वरिष्ठता के आदेशों को तत्काल बहाल किया जाए।
02— चतुर्थ श्रेणी के पदों से स्केलर पद पर पदोन्नति 25% के मानक से दीया जाना।
03—- स्केलर संवर्ग को दैनिक सेवाकाल की 2 वर्ष थिअरी का लाभ/समयमान वेतनमान/ ए सी पी / एम ए सी पी मैं जोड़ते हुए दिया जाना।

04 — फिल्ड में कार्यरत गर्मी को को पूर्व मैं अनुमन्य नियति यात्रा भत्ता ( वर्तमान में वाहन भत्ता) की सुविधा तत्काल बहाल किया जाना।
05— उत्तराखंड वन विकास निगम मैं राज्य कार्मिकों की भांति आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाना।

06— जिन संवर्गों मैं पदोन्नति नहीं हुई है उनमें शिथिलीकरण करते हुए पदोन्नति किया जाना।

07— सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों का भुगतान किया जाना।
08—- उत्तराखंड वन विकास निगम की सेवा नियमावली को शीघ्र तैयार कर शासन के अनुमोदन उपरांत लागू किया जाना।

इसी पर पृष्ठ पर 15 मार्च 2021 को वन निगम मुख्यालय में प्रदेश के सभी प्रभागो के कर्मचारी धरना व प्रदर्शन में भागीदारी निभाएंगे
इसके पश्चात भी कर्मचारियों की समस्याओं का निदान नहीं हो पाता है तो दिनांक 15 मार्च 2021 को संगठन आंदोलन की अग्रिम रणनीति तैयार करेगा

Next Post

देहरादून के जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल से विकास पर विशेष वार्ता

देहरादून की सी डी ओ नितिका खण्वाडेलवाल  आपनी मृदुभाषी स्वभाव के रूप में पहचान जिले के मुखविकास अधिकारी के रूप में हों रखी है।उनके पास  जिलाधिकारि डॉ आशीष श्रीवास्तव  के प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बाहर जाने के चलते  उन्हें जिलाधिकारी का कार्यभार  दिया गया है ।उन्होंने जिले में सरकार […]

You May Like