HTML tutorial
HTML tutorial

कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए आवेदन शुरू, ये है आखिरी तारीख

Pahado Ki Goonj

नैनीताल : कुमाऊं मंडल विकास निगम संचालित प्रसिद्ध कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। विदेश मंत्रालय ने निगम की ओर से भेजे गए यात्रा कार्यक्रम को हरी झंडी दे दी है। इस बार भी यात्रा में 18 दल ही जाएंगे। फिलहाल विदेश मंत्रालय ने यात्रा महंगी करने संबंधित निगम के प्रस्ताव पर फैसला नहीं लिया है।

1981 से निगम की ओर से संचालित यात्रा का पहला जत्था प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 13 जून को कुमाऊं पहुंचेगा। निगम के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि मंगलवार को यात्रा के लिए पंजीकरण आरंभ हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च निर्धारित की गई है। आवेदन केएमवाई डॉट जीओवी डॉट इन में लॉग इन कर किया जा सकता है। धारचूला से आगे यात्रा मार्ग की सड़कें बेहद खराब हैं, ऐसे में दलों की यात्रा अवधि में बदलाव संभव है। पिछले साल हुई यात्रा में 18 जत्थों में रिकार्ड 442 भक्त शामिल हुए थे।

Next Post

मुख्यमंत्री टी.यस .रावत ने केन्द्रीय मंत्री उमाभारती के साथ पेयजल योजनाओं के

देहरादून.मुख्यमंत्री टी.यस .रावत ने केन्द्रीय पेयजल मंत्री साध्वी सुश्री उमा भारती के साथ राज्य की पेयजल योजनाओं के सम्बन्ध में चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार सौंग नदी पर बांध बनाकर देहरादून व आसपास के क्षेत्र को ग्रेविटी बेस्ड पेयजल उपलब्ध कराने हेतु योजना तैयार कर […]

You May Like