देहरादून। कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा नई गाइडलाइन जारी की गई है। जिसके तहत सीमित समय तक ही बाजार खुलेंगे। इसी कड़ी में 4 घंटे के लिए खुले देहरादून के पलटन बाजार में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला जबकि दुकानें 10 बजे बाद ही खुली। बुधवार से जारी हुई गाइडलाइन के तहत बाजार कुछ ही घंटों के लिए खुल रहे हैं, जिससे बाजार में भारी भीड़ देखी जा रही है
उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना के प्रकोप को देखते हुए सरकार ने सुबह 7 बजे से 2 बजे तक दुकान खुले रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं शाम 7 बजे के बाद पूरी तरह से लॉकडाउन किया जा रहा है। 4 घंटे के लिए खुले देहरादून के पलटन बाजार में काफी भीड़ देखने को मिली। .देहरादून के हनुमान चैक, पलटन बाजार, झंडा बाजार सहित सभी इलाकों में सुबह भारी भीड़ देखने को मिली। जबकि यह भीड़ दो-तीन दिन पहले बिल्कुल भी नहीं थी। लेकिन अब अचानक से कुछ ही घंटों के लिए खोले जा रहे बाजार के कारण लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। जबकि पूर्व की एसओपी के तहत दुकानें सुबह 7 बजे से शाम को 7 बजे तक खुल रही थी। जिससे लोगों को सामान लेने का पर्याप्त समय मिल रहा था। लेकिन नई एसओपी जारी होने से लोगों को खरीदारी का समय कम मिल रहा है।
पर्यावरण को बचाए रखना सबकी जिम्मेदारीःसीएम
Thu Apr 22 , 2021
देहरादूनः हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। गुरूवार को दुनियाभर में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस मौके पर उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि सभी को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। गौर हो […]

You May Like
-
ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तरकाशी के पुरोला को जिला बनाओजिला मुख्यालय पुरोला से 150 से 200 किमी की दूरी में होने से उन्हें काफी सारी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। -स्थानीय लोगों को हर छोटी या बड़ी समस्या के लिये इतना लम्बा सफर तय करना पड़ता है। -जिला मुख्यालय से दूर होने के कारण वहां के विकास पर ध्यान नहीं दिया जाता है। -उनका कहना है कि पुरोला को जिला बनाने से यह सारी परेशानी खत्म हो जाएंगी। अलग जिला बनाने की मांग क्षेत्रवासियों ने बताया कि 24 फरवरी 1960 में उत्तरकाशी जिला टिहरी से अलग हुआ था। उस समय रवांई परगना उत्तरकाशी जिले में शामिल किया गया था। यह क्षेत्र बड़कोट, पुरोला, नो गांव, मोरी तहसील के अंदर आता है। 1960 में रवांई के लोगों ने अलग जिले की मांग शुरू कर दी थी। उसके बाद उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पृथक जिले की मांग और तेज हुई, जिसके चलते सरकार ने राज्य के 4 नए जिलों की घोषणा में यमुनोत्री को जिला बनाने की बात कही थी। जिससे पुरोला के लोग भड़क गए और तब से लगातार पुरोला को जिला बनाने की मांग की जा रही है।
Pahado Ki Goonj July 31, 2018

