HTML tutorial
HTML tutorial

त्यूणी में कार हादसा एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत ।

Pahado Ki Goonj

बड़कोट /-उत्तरकाशी जिले की सीमा से लगे देहरादून जिले के त्यूणी के निकट एक ऑल्टो कार यूके07/5274 के गहरी खाई में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना त्यूणी पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी छह मृतकों के शव बरामद कर लिए है। जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए त्यूणी अस्पताल लाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बानपुर जिला देहरादून से यह आल्टो कार समय 11:00 देहरादून के लिए आ रही थी जो बानपुर गांव के पास से 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शव गहरी खाई में फंसे हुए थे। मृतकों में सीआईएसएफ के एसआई पवन नेगी पुत्र तेज सिंह निवासी ग्राम बानपुर, देहरादून, उनकी पत्नी रश्मि, पुत्र इभिका, आरव पुत्र संदीप तोमर, मूर्ति देवी पत्नी स्व. भागचंद, श्रीमती सुमन देवी पत्नी सन्दीप तोमर निवासी विकासनगर हैं। बताया जाता है कि सभी गांव से आ रहे थे।

Next Post

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पलायन आयोग जनपद अल्मोड़ा की रिपोर्ट का विमोचन किया

देहरादून,मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग उत्तराखण्ड द्वारा प्रस्तुत जनपद अल्मोड़ा की रिपोर्ट का विमोचन किया। इस रिपोर्ट में जनपद अल्मोड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक विकास को सुदृढ़ करने एवं पलायन के कम करने के उपायों पर सुझाव दिये गये हैं। मुख्यमंत्री  […]

You May Like