बड़़ा हादसाः खाई में गिरी मैक्स,12 से अधिक लोगों की मौत की खबर

Pahado Ki Goonj

खटीमा।ं बीते देर रात चंपावत में बड़ा हादसा हो गया। एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। हादसे में 12 से अधिक लोगों की मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि ये हादसा सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर हुआ। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने रेस्क्यू कर मृतकों और घायलों को खाई से निकाला।
जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन संख्या यूके 04 टीए 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। रात लगभग 3 बजे के आसपास मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अभियान चलाकर सभी हादसें के शिकार लोगों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल चंपावत में भर्ती कराया गया है।

Next Post

पौड़ी में कार खाई में गिरने से तीन शिक्षकों की मौत

पौड़ी। जनपद में मंगलवार को कार खाई में गिरने से में तीन शिक्षकों की मौत हो गई है। हादसा नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा और गुमखाल के बीच किरण खाल के पास का बताया जा रहा है। हादसे की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुँच गई है। पुलिस राहत बचाव […]

You May Like