HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तर कोरियाई नेता किम के सौतेले भाई की मलेशिया में हत्या

Pahado Ki Goonj

दक्षिण कोरिया की संवाद समिति योनहाप ने मंगलवार को अपनी एक रिपोर्ट में दक्षिण कोरियाई सरकार के सूत्रों के हवाले से कहा कि किम जोंग-नाम की हत्या कल हुई.

सूत्र ने इस संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी.  इस बाबत टिप्पणी करने के लिए सोल में कोई अधिकारी उपलब्ध नहीं हुआ.

दक्षिण कोरियाई प्रसारक टीवी चोसुन के अनुसार दो महिला एजेंटों ने कुआलालंपुर के एक हवाई अड्डे पर जहर की सुई का उपयोग कर 45 वर्षीय जोंग-नाम की हत्या की.

इस रिपोर्ट में अनेक सरकारी सूत्रों के हवाले का दावा किया गया है और कहा गया है कि दोनों महिलाएं एक कार से फरार हो गईं.

मलेशिया में कुआलंपुर हवाई अड्डे के प्रभारी पुलिस अधिकारी उपायुक्त अब्दुल अजीज अली ने बताया कि कल एक कोरियाई को हवाई अड्डे पर बीमार पाया गया.

अली ने बताया कि हवाई अड्डे के अधिकारी उसे अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत रास्ते में ही हो गई.

Next Post

ट्रम्प के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पद से माइकल फ्लिन का इस्तीफा

आरोप है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण से पहले फ्लिन ने रूस के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों पर रूसी राजदूत के साथ चर्चा की थी. फ्लिन ने अमेरिकी न्याय विभाग की एक रिपोर्ट की पृष्ठभूमि में इस्तीफा दिया है. न्याय विभाग ने पिछले महीने ट्रम्प प्रशासन को यह चेतावनी दी […]

You May Like