HTML tutorial
HTML tutorial

नौगांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, मांगों पर अड़ीं कर्मचारी

Pahado Ki Goonj

नौगांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, मांगों पर अड़ीं कर्मचारी

उत्तरकाशी । नौगांव । अपनी लंबित मांगों को लेकर नौगांव ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं ने 12 नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। शासन-प्रशासन की ओर से मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, सेविका एवं मिनी कर्मचारी संगठन ने इस संबंध में बाल विकास परियोजना अधिकारी नौगांव को ज्ञापन सौंपा है। संगठन का कहना है कि पहले भी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार का नोटिस दिया गया था, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई।

संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस और लिखित निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान पोषण ट्रैकर, बीएलओ सहित सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन विभागीय कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में संगठन की अध्यक्ष बामो रावत, उपाध्यक्ष कृष्णा राणा, सचिव शोभा नेगी और कोषाध्यक्ष दर्शनी राणा, सहित ब्लॉक की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां एवं सहायिकाएं शामिल रहीं।

You May Like