HTML tutorial
HTML tutorial

धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, धूमधाम से हुआ राम-सीता विवाह

Pahado Ki Goonj

 धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, धूमधाम से हुआ राम-सीता विवाह

उत्तरकाशी।नौगांव। विकासखंड के दारसौं गांव में आयोजित आदर्श श्रीरामलीला में धनुषखंड और श्रीराम-सीता विवाह का भव्य मंचन किया गया। शिव धनुष टूटते ही पूरा पांडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रामलीला का आनंद लिया।

लीला में विश्वामित्र के साथ श्रीराम और लक्ष्मण के जनकपुर पहुंचने से लेकर धनुष यज्ञ तक के प्रसंगों का सुंदर मंचन हुआ। देश-विदेश के राजा जब शिव धनुष नहीं उठा पाए तो श्रीराम ने पलभर में धनुष तोड़ दिया। इसके बाद मिथिला नगरी में श्रीराम और माता सीता के विवाह का भव्य दृश्य प्रस्तुत किया गया। साथ ही भरत-मांडवी, लक्ष्मण-उर्मिला और शत्रुघ्न-श्रुतकीर्ति के विवाह का भी मंचन हुआ। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।

कमेटी अध्यक्ष लव थपलियाल ने बताया कि गांव में ग्रामीणों के सहयोग से पिछले करीब चार दशकों से श्रीरामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर बबीता उनियाल, शिक्षक सुमन, अनिल उनियाल, सुनील नौटियाल, रमेश, राधेश्याम, धर्मानंद, पूर्णानंद, रमेश चंद्र, विनोद रमोला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और रामभक्त मौजूद रहे।

You May Like