HTML tutorial
HTML tutorial

त्योहारों पर बड़कोट बाजार में पुलिस सख्त, ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई ।

Pahado Ki Goonj

 

त्योहारों पर बड़कोट बाजार में पुलिस सख्त, ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई ।
उत्तरकाशी ।
बड़कोट।
दीपावली और त्योहारी सीजन को देखते हुए बड़कोट पुलिस ने बाजार की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में बड़कोट थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद ने नगर पालिका क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक कर बाजार की व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
बैठक में व्यापारियों ने बाजार में फड़-फेरी पर रोक लगाने, अनावश्यक रूप से लंबे समय तक वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठाई। व्यापारियों से कहा गया कि दुकानों के आगे सामान निर्धारित और सीमित दायरे में ही लगाया जाए, ताकि सड़क पर अतिक्रमण न हो और यातायात व्यवस्था बाधित न हो।
वहीं दीपावली के दौरान पटाखों की दुकानों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखने, अग्निशमन उपकरण उपलब्ध कराने और आवश्यक सावधानियां बरतने पर भी जोर दिया गया, ताकि किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना से बचा जा सके।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद ने बाजार में शांति, सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में
व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत, महामंत्री सोहन गैरोला, संजय अग्रवाल, मोहित थपलियाल, मोहित अग्रवाल, प्रदीप असवाल, टीएसआई वीरेंद्र पंवार सहित टैक्सी यूनियन के सदस्य मौजूद रहे।

You May Like