HTML tutorial

गोहाटी में गूंजा उत्तराखंड का लोक रंग, पुतली कला के जरिए गढ़वाल-कुमाऊं की संस्कृति ने बटोरी वाहवाही ।

Pahado Ki Goonj

गोहाटी में गूंजा उत्तराखंड का लोक रंग, पुतली कला के जरिए गढ़वाल-कुमाऊं की संस्कृति ने बटोरी वाहवाही ।

गोहाटी, असम। सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (CCRT), गोहाटी, असम में आयोजित 15 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की पुतली कला कार्यशाला में उत्तराखंड की लोक संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया गया। 8 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण में उत्तराखंड के शिक्षकों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी और रवांल्टी लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत कर देशभर से आए प्रतिभागियों और अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया।
नई शिक्षा नीति-2020 के तहत आयोजित कार्यशाला में SCERT देहरादून की ओर से उत्तराखंड के आठ शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को फिंगर पपेट, शैडो पपेट, रोड पपेट, ग्लव्स पपेट सहित विभिन्न प्रकार की पुतली कला और नाट्य प्रस्तुति का प्रशिक्षण दिया गया।
लोक संस्कृति की प्रस्तुति ने मोहा मन
कार्यशाला में उत्तराखंड के शिक्षकों ने अपनी पारंपरिक लोक कला एवं संस्कृति को पुतली कला के माध्यम से प्रस्तुत किया। गढ़वाल, कुमाऊं, जौनसार और रवांई की सांस्कृतिक विरासत की प्रस्तुति को CCRT के मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों तथा देश के 14 राज्यों से आए प्रतिभागियों ने सराहा।
इस दौरान उत्तराखंड की लोक परंपराओं, वेशभूषा, लोकगीत और सांस्कृतिक विविधता की झलक भी देखने को मिली।
असम की संस्कृति से भी हुए रूबरू
प्रशिक्षण के दौरान CCRT की ओर से प्रतिभागियों के लिए शैक्षिक भ्रमण का भी आयोजन किया गया। शिक्षकों ने कामाख्या देवी मंदिर, बालाजी मंदिर और असम स्टेट चिड़ियाघर का भ्रमण किया। इसके साथ ही असम के प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार, संगीतकार एवं फिल्मकार भूपेन हजारिका से जुड़े लोक कला एवं संस्कृति केंद्र का भी भ्रमण कराया गया।
उत्तराखंड से इन शिक्षकों ने किया प्रतिभाग
राष्ट्रीय स्तर की इस कार्यशाला में उत्तराखंड से डॉ. हेमवती नंदन भट्ट, डॉ. जगदीश सिंह रावत, श्री दीपक रावत, श्रीमती सीमा गौड़, श्रीमती नंदिता रमोला परमार, श्री कमल किशोर आर्य, सोनाली राजपूत और श्रीमती रिया राजपूत ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला में उत्तराखंड की लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुति पर प्रतिभागी शिक्षकों को SCERT देहरादून एवं SCERT/सीमेट के अधिकारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Next Post

प्लास्टिक को कहा ना, स्वच्छ बड़कोट का लिया संकल्प बड़कोट नगर में NDRF और छात्र-छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश ।

प्लास्टिक को कहा ना, स्वच्छ बड़कोट का लिया संकल्प बड़कोट नगर में NDRF और छात्र-छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश । उत्तरकाशी। बड़कोट। नगर पालिका परिषद बड़कोट की ओर से संचालित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को ‘Say No to Plastic’ जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में नगर […]

You May Like