HTML tutorial

कुख्यात महिला ड्रग माफिया मैराज देहरादून से गिरफ्तार पुरोला पुलिस ने NDPS एक्ट के मामले में पकड़ा, नशे की पूरी चेन तक पहुंचने में जुटी पुलिस

Pahado Ki Goonj

🚨 ‘ऑपरेशन प्रहार’ में बड़ी कार्रवाई: कुख्यात महिला ड्रग माफिया मैराज देहरादून से गिरफ्तार

पुरोला पुलिस ने NDPS एक्ट के मामले में पकड़ा, नशे की पूरी चेन तक पहुंचने में जुटी पुलिस

उत्तरकाशी।

जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ और ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत पुरोला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात महिला ड्रग माफिया को देहरादून के सहसपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान मैराज पत्नी मुस्तकीम, निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार मई 2026 में डामटा बैरियर पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले की जांच के दौरान देहरादून निवासी मैराज की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए साक्ष्य जुटाए।

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और तलाश के बाद 13 सितंबर 2026 को खुशहालपुर चौक, सहसपुर, देहरादून से मैराज को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी के मामलों में गिरफ्तार हो चुकी है। उसके खिलाफ उत्तरकाशी और देहरादून में एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में 13 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब मामले की आगे की कड़ियों को जोड़ते हुए नशे के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

गिरफ्तार महिला का आपराधिक इतिहास:
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मैराज के खिलाफ वर्ष 2017 से 2026 तक सहसपुर, विकासनगर, बड़कोट, उत्तरकाशी और पुरोला थानों में एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम में शामिल:
उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह, प्रभारी चौकी नौगांव, कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार और महिला कांस्टेबल रिंकी शामिल रहे।

Next Post

15 अक्टूबर के बाद सड़कों पर उतरेंगे CM धामी, खुद करेंगे औचक निरीक्षण

15 अक्टूबर के बाद सड़कों पर उतरेंगे CM धामी, खुद करेंगे औचक निरीक्षण देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसून से क्षतिग्रस्त सड़कों […]

You May Like