मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल: 17 सितंबर से उत्तराखंड में शुरू होगा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’
हल्द्वानी, 8 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में एक माह का राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। उत्तराखंड में यह अभियान प्रदेश से लेकर जिला, मंडल और बूथ स्तर तक व्यापक रूप से संचालित किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को भाजपा संभाग कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित प्रेस वार्ता में अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में इसके तहत 11 प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद आगामी 7 अक्टूबर 2026 को उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब कल्याण, अंत्योदय, सुशासन, पारदर्शिता, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल क्रांति और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है।
🪔 हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’
अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम से किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक बूथ और घर पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा और विकसित भारत का संकल्प लिया जाएगा।
अभियान के दौरान विद्यालयों में ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत चित्रकला, भाषण और रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं ‘नमो सेवा गाथा’ के माध्यम से नुक्कड़ नाटकों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन, प्रमुख योजनाओं और देश में आए बदलावों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
🌱 रक्तदान से वृक्षारोपण तक 25 सेवा गतिविधियां
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर और डिजिटल साक्षरता समेत 25 सेवा गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
वहीं ‘आंगन का उत्सव’ के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों पर माताओं और बच्चों के लिए पोषण, स्वास्थ्य और टीकाकरण संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी तथा आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।
‘कहानी बदलाव की’ अभियान में सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की प्रेरक कहानियों को वीडियो, रील और सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया जाएगा।
🔥 गांव से जिला मुख्यालय तक निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा
अभियान के तहत ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के माध्यम से विकास कार्यों और परिवर्तनकारी परियोजनाओं की जानकारी जनसंवाद और डिजिटल माध्यमों से लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
वहीं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत गांवों से जिला मुख्यालय तक मशाल यात्राएं निकालकर सेवा और राष्ट्र निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।
इसके अलावा ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत विभिन्न शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मौके पर उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी।
‘रंगोली राष्ट्र’ कार्यक्रम में प्राकृतिक सामग्री से राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक विरासत और विकसित भारत-2047 की थीम पर रंगोली बनाई जाएगी। साथ ही ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों को स्थानीय समस्याओं के नवाचार आधारित समाधान प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्षों को समाज की व्यापक भागीदारी से जोड़ने का ऐतिहासिक प्रयास होगा। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इसे जनसेवा के व्यापक अभियान के रूप में आगे बढ़ाएगा।
प्रेस वार्ता में सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रतीप जनोटी, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या तथा मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश सह संयोजक भुवन जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा ने किया।