HTML tutorial

उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 710 ग्राम चरस बरामद

Pahado Ki Goonj

 उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 710 ग्राम चरस बरामद

उत्तरकाशी। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशामुक्त अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 710 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 42 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के दिशा-निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण एवं कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार प्रातः डुण्डा पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान डुण्डा तहसील तिराहा के पास एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान खेम सिंह बोहरा पुत्र सुरजन सिंह, निवासी ग्राम सिला, मनेरी, उत्तरकाशी, उम्र 43 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 710 ग्राम चरस बरामद की है।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20/08 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल रहे

  • उ0नि0 प्रकाश राणा, चौकी प्रभारी डुण्डा
  • का0 राजेन्द्र सिंह
  • का0 अनिल नौटियाल

पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के 27 मामलों में 34 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान करीब 52.65 लाख रुपये मूल्य की 9 किलोग्राम से अधिक चरस एवं 88.21 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

You May Like