HTML tutorial

खटीमा गोलीकांड के शहीदों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि ।

Pahado Ki Goonj

खटीमा गोलीकांड के शहीदों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा गोलीकांड में शहीद हुए उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया और उनके परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान से बना है। खटीमा गोलीकांड ने पृथक उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन को नई दिशा दी और लोगों को अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि भगवान सिंह सिरौला, प्रताप सिंह, रामपाल, सलीम अहमद, गोपीचंद, धर्मानन्द भट्ट और परमजीत सिंह जैसे अमर शहीदों का बलिदान उत्तराखण्ड कभी नहीं भूल सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया है। साथ ही शहीद आंदोलनकारियों के आश्रितों की मासिक पेंशन बढ़ाकर 5500 रुपये की गई है।
उन्होंने बताया कि आंदोलन के दौरान घायल और जेल गए आंदोलनकारियों को 7000 रुपये प्रतिमाह, जबकि सक्रिय आंदोलनकारियों को 5500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। चिह्नित आंदोलनकारियों को सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आंदोलन में महिलाओं की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण रही है। उनके योगदान को देखते हुए प्रदेश की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है।
कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, राज्य आंदोलनकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

देश के  लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इंटरव्यू 

 https://www.threads.com/share/_1TfTcgMq/

आगे पढ़ें 
 https://www.facebook.com/share/v/1Mi5bYSFbN/

देश में लोकतंत्र मज़बूत करने के लिए प्रेस चौथे स्तंभ को मज़बूत करने के लिए न्यूज़ के साथ वरिष्ठ पत्रकार जीत मणि पैन्यूली का इंटरव्यू देखें और अपने बैनर में भी पेश कीजिए।

Next Post

बड़कोट में गूंजा जय मां भगवती का जयकारा, भादो की पौराणिक जातर का हुआ भव्य शुभारंभ ।

बड़कोट में गूंजा जय मां भगवती का जयकारा, भादो की पौराणिक जातर का हुआ भव्य शुभारंभ बड़कोट। बड़कोट क्षेत्र में स्थित मां भगवती अठासनी की प्रसिद्ध भादो की पौराणिक जातर एवं मेले का बुधवार से धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ शुभारंभ हो गया। जातर के शुभारंभ के साथ ही […]

You May Like