HTML tutorial

मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹51 करोड़ की सौगात, उत्तरकाशी के जखोल में बनेगा नया हेलीपैड ।

Pahado Ki Goonj

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹51 करोड़ की सौगात, उत्तरकाशी के जखोल में बनेगा नया हेलीपैड ।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में हेलीपैड निर्माण, सड़क विकास, आपदा प्रबंधन, पुलिस आधुनिकीकरण और अन्य आधारभूत सुविधाओं के लिए ₹51 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
उत्तरकाशी जनपद के मोरी विकासखंड के ग्राम सुनकुण्डी (जखोल) में हेलीपैड निर्माण के लिए ₹1.08 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा बागेश्वर, नैनीताल और देहरादून समेत विभिन्न जिलों में हेलीपैड, सड़क निर्माण, एसडीआरएफ पोस्ट, जेल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल और पुलिस आधुनिकीकरण से जुड़े कार्यों को भी मंजूरी मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से दुर्गम क्षेत्रों में संपर्क बेहतर होगा, आपदा राहत कार्यों में तेजी आएगी और प्रदेश के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

Next Post

पुरोला पुलिस का बड़ा एक्शन: 15.95 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 4.80 लाख की खेप बरामद

पुरोला पुलिस का बड़ा एक्शन: 15.95 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 4.80 लाख की खेप बरामद उत्तरकाशी, 21 जुलाई। उत्तरकाशी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुरोला क्षेत्र से दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार […]

You May Like