गोरसाली गांव में भीषण अग्निकांड, दो मंजिला मकान जलकर राख ।
उत्तरकाशी के भटवाड़ी तहसील अंतर्गत ग्राम गोरसाली में देर रात भीषण आग लगने से देवेन्द्र सिंह रावत का दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग में घर का सारा सामान नष्ट हो गया, जबकि एक गाय और बछड़े की भी मौत हो गई। सूचना पर फायर सर्विस, पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने मिलकर सुबह करीब 4 बजे आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

