HTML tutorial

सिलक्यारा टनल से चोरी मोटर बरामद, आरोपी गिरफ्तार ।

Pahado Ki Goonj

सिलक्यारा टनल से चोरी मोटर बरामद, आरोपी 7 घंटे में गिरफ्तार ।

उत्तरकाशी बड़कोट ।

कोतवाली बड़कोट क्षेत्र में सिलक्यारा टनल निर्माण कार्य कर रही नवयुगा इंजीनियरिंग लिमिटेड से इलेक्ट्रॉनिक मोटर चोरी होने के मामले का बड़कोट पुलिस ने महज 6-7 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी भीम सिंह  को गिरफ्तार कर चोरी हुई मोटर बरामद की है।
कंपनी प्रबंधन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई।
बरामद माल में एक इलेक्ट्रॉनिक मोटर शामिल है। कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआई रघुवीर सिंह, मुख्य आरक्षी अनिल रावत, बबलू खान और राजेश कुमार शामिल रहे।

You May Like