HTML tutorial

नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.21 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार ।

Pahado Ki Goonj

नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.21 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार ।

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं सुगम बनाए रखने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशा तस्करों, संदिग्ध गतिविधियों और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
इसी अभियान के तहत धरासू पुलिस ने एक और स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस उपाधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक धरासू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 17 मई 2026 की देर शाम गंगोत्री नेशनल हाईवे स्थित धरासू बैण्ड के समीप मरगांव मार्ग पर चेकिंग के दौरान शिवओम नौटियाल नामक युवक को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 5.21 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.6 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवओम नौटियाल पुत्र नरेश मणि नौटियाल, निवासी जोशियाडा उत्तरकाशी, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है।
बरामदगी के आधार पर कोतवाली धरासू में अभियुक्त के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
उत्तरकाशी पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक NDPS एक्ट के 17 मामलों में 20 तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इस दौरान 8 किलो से अधिक चरस और 32.5 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसके अलावा 4 तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है तथा अवैध अफीम खेती के मामलों में 31 भू-स्वामियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक तसलीम आरिफ, अपर उपनिरीक्षक शंकर सिंह, कांस्टेबल विनोद गैरोला और कांस्टेबल राकेश सिंह शामिल रहे।

You May Like