
हरिद्वार। एलपीजी गैस की काला बाजारी के खिलाफ रेडी पटरी के लघु व्यापारियों ने प्रदर्शन कर रेडी पटरी के व्यापारियों के लिए गैस का अलग से कोटा निर्धारित करने की मांग की।
आज यहां रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगवाई में चण्डी चौराहे पर हाथों में एलपीजी गैस के सिलेंडर दर्शाते हुए एलपीजी गैस की कालाबाजारी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारी लघु व्यापारियों ने शासन प्रशासन से मांग की फुटपाथ पर रेड़ी पटरी के माध्यम से खानेकृपीने की भोजन सामग्री बेचने के विक्रेता स्ट्रीट वेंडर्स का भी अलग से कोटा निर्धारित किया जाए ताकि एलपीजी गैस की सप्लाई समय से स्ट्रीट फूड सप्लाई के वेंडर्स को समय से मिल सके।
इस अवसर पर लघु व्यापारी एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को समय से एलपीजी गैस न मिलने के कारण उनके व्यापार पर काफी प्रभाव पड़ रहा है उन्होंने कहा कि गैस की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए शासन प्रशासन को विशेष निगरानी कमेटी का गठन किए जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा फुटपाथ खाघान्न सामग्री बेचने वाले सभी स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को समय से एलपीजी गैस की आपूर्ति मिल सके इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर कोटा निर्धारित किया जाना न्याय पूर्ण होगा।
एलपीजी गैस की कालाबाजारी के विरोध में प्रदर्शनकारी लघु व्यापारियों में राजकुमार, कमल, प्रताप सिंह चौहान, शशिकांत, सुनील कुकरेती, लालचंद, विजय गुप्ता, भोला यादव, कपिल कुमार, मोहनलाल, मुन्ना सिंह, जय सिंह, चंदन रावत, सोनू, नईम ,कामिल, श्याम कुमार, फूल सिंह, सुशांत बंगाली,सुमन गुप्ता, आशा देवी, कामिनी मिश्रा, मंजू पाल, सुनीता चौहान आदि प्रमुख रूप से लघु व्यापारी शामिल रहे।
मसूरी में होगी भारतीय क्रिकेट के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी
देशभर की नामचीन हस्तियां और स्टार क्रिकेटरों का देवभूमि पहुंचना हुआ शुरू
देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी एक भव्य शादी के स्वागत के लिए सजने-संवरने लगी है। भारतीय क्रिकेट के स्टार स्पिनर की मसूरी में शादी होगी। शादी का यह समारोह मसूरी में खेल, ग्लैमर और संस्कृति का अनोखा संगम बनने जा रहा है, जिसका गवाह बनने के लिए देशभर की नामचीन हस्तियां देवभूमि पहुंचने वाली हैं।
जानकारी के अनुसार 13 और 14 मार्च को मसूरी में शादी से जुड़े सभी प्रमुख कार्यक्रम आयोजित होंगे। 13 मार्च को हल्दी समेत अन्य पारंपरिक रस्में निभाई जाएंगी, जबकि 14 मार्च की रात कुलदीप यादव और वंशिका सात फेरे लेकर वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे।
शादी समारोह में आने वाले मेहमानों को उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। ताकी देवभूमि की संस्कृति और स्वाद का अनुभव मेहमानों तक पहुंचे।
देवभूमि उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में एक खास शादी समारोह की तैयारियां इन दिनों जोर-शोर से चल रही हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी को लेकर मसूरी में उत्साह का माहौल है। पहाड़ों की रानी स्थित एक होटल को इस भव्य शादी समारोह के लिए पूरी तरह तैयार किया जा रहा ह।
शादी समारोह में क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। संभावित मेहमानों की सूची में जय शाह, गौतम गंभीर, एमएस धोनी, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही बालीवुड से जुड़े कुछ चर्चित चेहरे भी इस शादी में शामिल होने की संभावना है।
विधानसभा सत्रः विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देगी सरकारः धामी
बजट पर चर्चा के बाद नियम 58 के तहत सवालों पर चर्चा संग सदन की कार्यवाही महत्वपूर्ण
देहरादून। विधानसभा में प्रश्न काल को लेकर बचने वाले सीएम पुष्कर सिंह धामी चुनावी साल में एक्टिव हो गए है और उन्होंने विधानसभा के बजट सत्र में कहा कि वह विपक्ष के हर प्रश्न का जवाब देंगे। उनका कहना है कि विपक्ष जितनी चर्चा चाहता है हम उससे पीछे नहीं हटेंगे। विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देंगे। सरकार ने कोई भी गलत काम नहीं किया है और विपक्ष को उसके हर प्रश्न का सदन के पटल पर मिलेगा। चुनावी साल में सीएम धामी के विधानसभा में एक्टिव होने से विपक्ष बगले झांकने लग गया है। विधानसभा में बजट सत्र का आज चौथा दिन है और सरकार के मंत्री से लेकर सीएम खुद विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे हैं।
बता दें कि प्रश्नकाल के बाद सदन में बजट पर सामान्य चर्चा होगी। बजट पर चर्चा के बाद नियम 58 के तहत लिए गए सवालों पर चर्चा के साथ सदन की कार्यवाही महत्वपूर्ण रहने वाली है। सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक अपनी-अपनी राय रखेंगे। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन के नीचे स्थित सारकोट गांव को गोद लिया था। सीएम ने कांग्रेस के विधायकों से सारकोट गांव भ्रमण करने का आग्रह किया। सीएम ने कहा कि पिछली बार भी हमने आपसे आग्रह किया था। शायद आप में से कुछ साथियों को पहाड़ की पगडंडियों में चलने में दिक्कत होती होगी। मेरा आपसे फिर आग्रह है कि इस बार समय निकालकर सारकोट गांव जरूर जाएं।
आज प्रश्नकाल में अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने पूछा कि प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों की पेंशन और गोल्डन कार्ड को लेकर था सवाल। स्वास्थ मंत्री धन सिंह ने गोल्डन कार्ड के लाभार्थियों आंकड़े गिनाते हुए जवाब दिया। इसके साथ ही अन्य विधायकों के प्रश्नों को भी संबंधित मंत्रियों ने जवाब दिया। सदन में मिलावटी खाद्य पदार्थाे पर की गई। विधायक प्रेम चंद्र अग्रवाल, मुन्ना सिंह चौहान सहित अन्य के सवालों के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह कहा कि जल्द ही नियमित जांच शुरू कि जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए गोल्डन कार्ड पर कैशलेस इलाज पर 771 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके साथ ही प्रश्न काल में संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा प्रदेश में 500 स्थान पर भूकंप चेतावनी प्रणाली को स्थापित किया जाएगा। 169 स्थान पर लगाए जा चुके हैं और 115 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
गैंगस्टर हत्याकांडः पुलिस ने किया 6 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
देहरादून। गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे 6 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गैर जमानती वारंट हासिल कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। जिसके लिए दून पुलिस की अलग-अलग टीमों को झारखंड,दिल्ली और बंगाल भेजा गया है।
थाना डालनवाला क्षेत्र में सिल्वर सिटी में 13 फरवरी को गैंगस्टर विक्रम शर्मा की तीन शूटरों ने दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। जिसके बाद सभी फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के सहयोगी रहे दो बदमाश अक्षत ठाकुर और राजकुमार को गिरफ्तार किया।
इन्होंने शूटरों को लॉजिस्टिक मदद दी थी। हत्याकांड में तीन शूटर आशुतोष,विशाल आकाश समेत उनके साथ ही अंकित वर्मा,जमशेदपुर में सारिका इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर यशराज और जितेंद्र कुमार कुल 6 आरोपी फरार चल रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अब तक आरोपियों का पता नहीं लग पाया है। बता दें कि विक्रम शर्मा झारखंड का कुख्यात अपराधी था। वह हत्या,हत्या के प्रयास और रंगदारी जैसे कई मामलों में वांछित था। साथ ही 8 साल पहले जमशेदपुर पुलिस ने उसे देहरादून से गिरफ्तार किया था। वर्तमान में जमानत पर बाहर चल रहा था।
बैंक का फर्जी कर्मचारी बनकर युवक से एक लाख अस्सी हजार की साइबर ठगी
उधम सिंह नगर। जिला मुख्यालय रुद्रपुर में साइबरों ठगों ने एसबीआई बैंक का फर्जी कर्मचारी बनकर पीड़ित को झांसे में लिया और उससे क्रेडिट कार्ड से करीब एक लाख अस्सी हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो मार्च को उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। कॉल करने वाले ने खुद को भारतीय स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग में कार्यरत कर्मचारी बताते हुए अपना नाम सुरेश बताया। फोन करने वाले व्यक्ति ने पीड़ित को कहा है कि उनका एसबीआई क्रेडिट कार्ड बंद होने वाला है और यदि वो इसे चालू रखना चाहते हैं तो उन्हें एक एप्लीकेशन डाउनलोड करनी होगी।
इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के व्हाट्सएप नंबर पर एक एप्लीकेशन भेजी और उसे डाउनलोड करने को कहा। आरोपी ने भरोसा दिलाने के लिए अपने व्हाट्सएप प्रोफाइल पर भारतीय स्टेट बैंक का लोगों भी लगा रखा था, जिससे पीड़ित को उस पर विश्वास हो गया।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी के कहने पर उन्होंने अपने मोबाइल में भेजी गई फाइल डाउनलोड कर ली। फाइल डाउनलोड होने के बाद एक फॉर्म खुला, जिसमें एसबीआई बैंक का लोगों लगा हुआ था। आरोपी के निर्देश पर उन्होंने उसमें अपने क्रेडिट कार्ड का नंबर, जन्मतिथि और कार्ड का सीवीसी नंबर भर दिया। कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर दो ट्रांजेक्शन के मैसेज आए, जिनमें 79,998 रुपए और 99,987 रुपए उनके क्रेडिट कार्ड से कटने की सूचना थी। इस प्रकार उनके खाते से कुल 1,79,985 रुपये की ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी हो गई। जब पीड़ित ने उस नंबर पर दोबारा संपर्क करने की कोशिश की तो फोन बंद मिला, जिसके बाद उन्हें अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ।
पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में लिखित तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
साइबर इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धारी देवी मंदिर में आधुनिक वॉल वॉशर लाइटिंग से रात में दिखा भव्य नजारा
श्रीनगर। चारधाम यात्रा मार्ग पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण तैयार हो गया है। श्रीनगर स्थित प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर परिसर को आधुनिक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया है, जिससे मंदिर रात के समय रंग-विरंगी रोशनी में नहाकर अत्यंत भव्य और मनमोहक दिखाई दे रहा है।
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि यह कदम श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और यादगार अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों को आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।
विभिन्न रंगों और पैटर्न की रोशनी मंदिर परिसर में प्रदर्शित होती है, जिससे रात के समय मंदिर की भव्यता और भी निखरकर सामने आती है। यह कार्य दो मार्च को सफलतापूर्वक पूरा किया गया था।
उन्होंने कहा कि इस पहल में मंदिर समिति, स्थानीय नागरिकों और संबंधित विभागों का सहयोग रहा।
गुलदार ने हमला कर किसान को किया घायल
देहरादून। चकराता के पोखरी गांव क्षेत्र में गुलदार ने एक किसान पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। किसान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ब पोखरी निवासी 52 साल के प्रेम सिंह अपनी असडगाड़ क्षेत्र मे स्थित अपनी छानी के पास काम कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। जिससे प्रेम सिंह के हाथ पर चोट लगी। वह जमीन पर गिर गए। पास पड़े लकड़ी के डंडे से अपनी जान बचाने के लिए किसान ने गुलदार को भगाने का प्रयास किया। किसान इस दौरान लगातार शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पंहुचे। जिसके बाद गुलदार वहां से जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने किसान प्रेम सिंह को शीघ्र ही नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्वासी पंहुचाया।
डीएफओ चकराता वैभव कुमार सिंह ने बताया कि किसान प्रेम सिंह अपनी छानी मे काम कर रहे थे। उनके साथ एक कुत्ता भी था। गुलदार ने कुत्ते पर हमला किया था।.इस बीच कुत्ते को बचाने के कारण किसान प्रेम सिंह के हाथ मे भी गुलदार द्वारा झपटा मारा गया है। अधीनस्थ कर्मचारियों को क्षेत्र मे गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैप कैमरों से निगरानी की जा रही है। गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
दून पुलिस ने 49 संदिग्धों को लिया हिरासत में
देहरादून। अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत दून पुलिस ने गुरुवार को कोतवाली नगर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर 49 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लक्ष्मण चौक चौकी क्षेत्र के गांधी ग्राम, न्यू पार्क रोड, गुरुद्वारा रोड और मालवीय नगर में सघन सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान क्षेत्र में रह रहे बाहरी जनपदों और राज्यों के लोगों की पहचान और दस्तावेजों की जांच की गई।पुलिस ने कुल 469 व्यक्तियों का सत्यापन किया। इस दौरान कई ऐसे लोग मिले जो अपनी पहचान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। ऐसे 49 संदिग्ध व्यक्तियों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाया गया।इसके अलावा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 92 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत कार्रवाई करते हुए 9 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले 49 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट के तहत चालान करते हुए 12,250 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने मकान मालिकों से अपील की है कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।
आठ मई से शुरू होगी आदि कैलाश यात्रा
पिथौरागढ़। जनपद की व्यास घाटी में स्थित भगवान शिव के धाम की आदि कैलाश यात्रा इस साल आठ मई को उत्तराखण्ड के तीन स्थानों से शुरू होगी।
आदि कैलाश यात्रा की नोडल एजेंसी ‘कुमाऊं मंडल विकास निगम लिमिटेड’ के महाप्रबंधक विजयनाथ शुक्ला ने बताया कि हल्द्वानी, टनकपुर और धारचूला से श्रद्धालुओं के कुल 15 जत्थे आदि कैलाश की यात्रा पर जायेंगे। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी से आदि कैलाश यात्रा आठ दिन, टनकपुर से छह दिन और धारचूला से यात्रा पांच दिन में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि यात्रा का पहला चरण 10 जून को समाप्त होगा। उन्हांेने कहा कि मौसम अनुकूल रहा तो प्रशासन अप्रैल के आखिरी सप्ताह से इनर लाइन परमिट जारी कर सकता है। पिछले साल यहां 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे थे। ऐसे में इस बार और बड़ी संख्या में यात्रियों के आने की उम्मीद है।
आपकां बता दें कि आदि कैलाश पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र की व्यास घाटी में स्थित है। नवंबर से मार्च तक यहां भारी बर्फबारी के कारण आवागमन बंद रहता है। सुरक्षा कारणों के चलते व्यास घाटी में छियालेख से आगे जाने के लिए इनर लाइन परमिट अनिवार्य होता है। जिसे तहसील प्रशासन जारी करता है। आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट धारचूला स्थित एसडीएम कार्यालय से ऑफलाइन लिया जा सकता है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी होते हैं. यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा है।
बड़ी कार्यवाहीः 144 हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। बीती रात एंटी नार्काेटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 144 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 42 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात एक सूचना के आधार पर एसटीएफ की एएनटीएफ टीम और थाना बसंत बिहार पुलिस द्वारा क्षेत्र में चौकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान संयुक्त टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गुफरान पुत्र स्वर्गीय फुरकान निवासीकृ आजाद कॉलोनी थाना पटेल नगर जनपद देहरादून, मूल निवासी- ग्राम कोट खादर थाना रायपुर सादत बिजनौर उत्तरप्रदेश बताया। बताया कि वह बरामद होरोइन को तरुण पाल उर्फ चीनू पता थाना पटेल नगर देहरादून से लेकर आया था जिसे उसके द्वारा फुटकर में जरूरतमंदो को बेचा जाना था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना बंसत विहार में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।
महिला ने कराया पति के खिलाफ मारपीट और मानसिक उत्पीड़िन का मामला दर्ज
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पत्नी ने कहा कि पति का दूसरी महिला पर दिल आ गया है और वह उससे शादी करने की जिद में अड़ा है। इसका विरोध करने पर वह आए दिन मारपीट करता है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस को थी तहरीर में इन्द्रानगर काबुल गेट निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी को करीब ढाई वर्ष हो चुके हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगा। पीड़िता का कहना है कि सलमान का किसी अन्य युवती से संबंध है और वह उससे शादी करने की जिद को लेकर अक्सर विवाद करता है। इस बात को लेकर पति उसके साथ झगड़ा करता है और कई बार मारपीट भी कर चुका है।
साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी देता है, जिससे उसे अपनी जान-माल का खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बनभूलपुरा थानाध्यक्ष डीएस फर्त्याल ने बताया कि मामले में पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

