
न्याय पंचायत नंदगांव स्थित इंटर कॉलेज खरादी में भव्य बहुउद्देशीय शिविर एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित
उत्तरकाशी । बडकोट ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में तथा जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में जनपद में संचालित विशेष अभियान ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के अंतर्गत विकासखंड नौगांव की न्याय पंचायत नंदगांव स्थित इंटर कॉलेज खरादी में भव्य बहुउद्देशीय शिविर एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शिविर में दर्जाधारी राज्यमंत्री गीता राम गौड़, ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह तथा उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
24 शिकायतें, 18 का मौके पर समाधान
शिविर में कुल 24 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 18 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष जटिल प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने सड़क, विद्युत और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याएं उठाईं।
नौगांव में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने हेतु पुरोला से चिकित्सक की तैनाती के निर्देश दिए गए।
हाईटेंशन विद्युत तारों की शिफ्टिंग के लिए दो दिन में प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए।
एक बुजुर्ग की नए विद्युत संयोजन की मांग पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
समाज कल्याण विभाग से जुड़े विधवा एवं दिव्यांग पेंशन प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विभिन्न विभागों द्वारा लाभ वितरण
राजस्व विभाग: 03 जाति, आय व स्थायी प्रमाण पत्र जारी
ग्राम्य विकास विभाग: 18 लोगों को योजनाओं की जानकारी
पंचायतीराज विभाग: 20 लाभार्थी
कृषि विभाग: 12 किसानों को योजनाओं की जानकारी व कृषि उपकरण वितरण
उद्यान विभाग: 10 लोगों को लाभान्वित
समाज कल्याण विभाग: 08 योजनाओं की जानकारी
सहकारिता विभाग: 12 लोगों को योजनाओं के साथ नैनो डीएपी व यूरिया संबंधी जानकारी
स्वास्थ्य विभाग: 15 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण
आयुष विभाग: 07 लोगों का परीक्षण व औषधि वितरण
सैनिक कल्याण विभाग: 08 पूर्व सैनिकों को राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी
ग्रामीणों में संतोष
अभियान की सराहना करते हुए क्षेत्रवासियों ने कहा कि अब छोटे-छोटे कार्यों के लिए उन्हें जिला मुख्यालय या तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। “सरकार खुद हमारे द्वार आई है” — यह संतोष ग्रामीणों के चेहरों पर स्पष्ट दिखाई दिया।
कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, कमला जुड़ियाल (अनुसूचित मोर्चा भाजपा), अतोल रावत (पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष), प्रवीण असवाल, जिला पंचायत सदस्य बीना चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

