
केंद्रीय बजट 2026-27 पर बड़कोट व्यापार मंडल के साथ व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित
बड़कोट।
नगर बड़कोट में व्यापार मंडल भवन में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बजट की प्रमुख विशेषताओं पर चर्चा करना एवं व्यापारियों के साथ आपसी विचार साझा करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सुनील भंडारी ने उपस्थित व्यापारियों को केंद्रीय बजट की विभिन्न खूबियों, प्रावधानों एवं व्यापार जगत पर इसके प्रभाव की विस्तृत जानकारी दी। अन्य वक्ताओं ने भी बजट से जुड़ी जानकारियां साझा करते हुए इसे जनहित व व्यापारी हित में बताया।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया सह-संयोजक भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड एवं मुख्य वक्ता सुनील भंडारी, उपेंद्र असवाल, जिला संयोजक सुरेंद्र रावत, जिला सह-संयोजक भाजपा, मंडल अध्यक्ष बड़कोट अमित रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जसौदा राणा, पूर्व सभासद संजय अग्रवाल, जिला मंत्री शांति बेलवाल, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष बड़कोट धनवीर रावत, कोषाध्यक्ष सुनील मनवाल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, प्रदीप असवाल, व्यापार मंडल मंत्री नीरज रावत सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में व्यापारियों ने बजट पर अपने सुझाव भी रखे और संवाद को उपयोगी बताया।

