HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया

Pahado Ki Goonj

मुख्यमंत्री ने  पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून पुलिस लाइन में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया और भर्ती के लिए आए युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने भर्ती में शामिल युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे । इस अवसर पर उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। आगे देखे

https://ukpkg.com/wp-admin/post-new.php

Next Post

सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को जनपदो में शिक्षा योजनाओं की ऑनरशिप लेने की हिदायत दी

*सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को जनपदो में शिक्षा योजनाओं की ऑनरशिप लेने की हिदायत दी* *सभी डीएम को सम्पर्क योजना की माह में एक बार अनिवार्यतः समीक्षा के निर्देश* *चम्पावत, सितारगंज, पौड़ी, खिर्सू, डीडीहाट तथा ऊखीमठ ब्लाॅक पर विशेष फोकस* *राज्य के 25 प्रतिशत स्कूलों को सम्पर्क योजना […]

You May Like