HTML tutorial

वाहन के ऊपर पहाड़ी से गिरा बड़ा बोल्डर, दो लोगों की मौत ।

Pahado Ki Goonj

वाहन के ऊपर पहाड़ी से गिरा बड़ा बोल्डर,

दो लोगों की मौत ।

 

रुद्रप्रयाग ।

 

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में  सोमवार को भयानक हादसा हुआ है। जहां गौरीकुंड हाईवे पर यात्रियों के वाहन के ऊपर पहाड़ी से बड़ा बोल्डर गिरा है। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत की सूचना मिली है। जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया गया कि वाहन सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रहा था। तभी यह दर्दनाक हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया के पास हुई है। जहां सोमवार को यात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। बताया गया कि यहां पहाड़ी से वाहन के ऊपर एक बड़ा पत्थर आ गिरा। हादसे के दौरान वाहन में 11 लोग सवार थे। जिनमें से दो लोगों की मौत हुई है। जबकि तीन लोग गंभीर घायल है। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में मृतकों की पहचान 30 वर्ष रीता पत्नी उदय सिंह, निवासी स्यालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी और 50 वर्ष चंद्र सिंह, पुत्र कलम सिंह, निवासी स्यालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, के रूप में हुई है। इसके अलावा नवीन सिंह रावत पुत्र जयेंद्र सिंह, ममता पत्नी चैन सिंह पवार, प्रतिभा पुत्री गिरवर सिंह घायल हुए है। सभी घायल उत्तरकाशी के रहने वाले है।

Next Post

Goodnews,नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण और उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न जानिए सभी समाचार

  “मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पोषण अभियान संबंधी बैठक आयोजित” “102 कुपोषित बच्चों की हुई जांच, 27 बच्चे आए सामान्य श्रेणी में” “मुख्य विकास अधिकारी ने दिए आधार कैंप लगाने एवं पोषण ट्रैकर ऐप में शत-प्रतिशत प्रविष्टि के निर्देश” “सुपरवाइजरों को पोषण ट्रैकर ऐप हेतु डिजिटल प्रशिक्षण दिलाए […]

You May Like