देहरादून,स्वीडन के किंग कार्ल 16 गुस्ताफ तथा क्वीन सिल्वा आगामी 5 व 6 दिसम्बर को उत्तराखण्ड के भ्रमण पर रहेंगे। इस सम्बन्ध में विदेश मंत्रालय के प्रोटोकोल प्रभाग के उप मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी द्वारा मुख्य सचिव के साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषित कार्यक्रम के अनुसार स्वीडन के किंग व क्वीन सिल्वा 5 दिसम्बर को मुम्बई से स्पेशल स्वीडिस फ्लाइट से पूर्वाहन 10 बजे जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पहुॅंचेंगे। पूर्वाहन 10ः45 पर ऋषिकेश में रामझूला पुल, स्नान घाट तथा गीता मंदिर का भ्रमण करने के पश्चात् स्वीडन के किंग व क्वीन अपराह्न 12ः30 बजे सराय सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान्ट हरिद्वार के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात् जिम कार्बेट पार्क के ढेला एवं पनियाली फारेस्ट गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। तत्पश्चात् रात्री 8ः30 बजे जिम जंगल रिट्रीट में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता वनीकरण एवं पुनर्वास से सम्बन्धित प्रस्तुतीकरण का अवलोकन करेंगे। 6 दिसम्बर को स्वीडिस किंग वन्यजीव विशेषज्ञों के साथ जिम कार्बेट नेशनल पार्क में प्रातः भ्रमण के पश्चात्, पूर्वाहन 9ः30 बजे वन गूजर, सेटलमेंट से सम्बन्धित प्रक्रियाओं से अवगत होंगे। तत्पश्चात् अपराह्न 2ः30 पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्वीडन के किंग व क्वीन सिल्वा के ऋषिकेश में गंगा दर्शन के साथ ही सराय जगजीतपुर हरिद्वार में सीवरेज प्लांट के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने एवं कार्बेट नेशनल पार्क की जैव विविधता से रूबरू होने को उत्तराखण्ड के पर्यटन के लिए सुखद बताया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने स्वीडन के किंग व क्वीन के प्रस्तावित उत्तराखण्ड भ्रमण के दृष्टिगत मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी, प्रमुख वन संरक्षक जयराज के साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को इस सम्बन्ध में सभी आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित करने को कहा है।
उत्तरकाशी की मुख्य खबरें
Tue Dec 3 , 2019
जिलापंचायत दीपक बिजल्वाण सहित जिला पंचायत सदस्य को जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ। उत्तरकाशी (मदनपैन्यूली)उत्तरकाशी जिला पंचायत के शपथ समारोह में आज जिला पंचायत अध्यक्ष समेत उपाध्यक्ष व अन्य सदस्यों ने शपथ ली। अध्यक्ष जिला पंचायत को डीएम डॉ. आशीष चौहान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत अध्यक्ष […]

You May Like
-
ISTD देहरादून चैप्टर देश में अव्वल – अनीता चौहान
Pahado Ki Goonj December 14, 2022
-
शिक्षको ने जाना अंधविश्वास के पीछे के विज्ञान का राज
Pahado Ki Goonj December 29, 2020


