HTML tutorial

मसूरी रोड पर गहरी खाई में गिरी कार, दो गंभीर देहरादून।

Pahado Ki Goonj

मसूरी रोड पर गहरी खाई में गिरी कार, दो गंभीर
देहरादून।

रविवार सुबह मसूरी देहरादून मार्ग पर कोलुखेत पानी वाले बैंड के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोग युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मसूरी पुलिस एसआई पंकज सिंह महिपाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से एसडीआरएफ के जवानों व पुलिस ने खाई में गिरे दो युवकों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया।
मसूरी पुलिस ने बताया कि सुबह के समय देहरादून से मसूरी जाते हुए कोलुखेत के पास पानी बैंड के पास कार बीआर 06 डीएच 3402 आनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार नैतिक राजपत्र रणधीर कुमार सिंह, निवासी ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश (उम्र 32 वर्ष) और अनुराग चौधरी पुत्र केदार चौधरी निवासी नालापानी चौक हिल व्यू अपार्टमेंट थाना रायपुर देहरादून (उम्र 31 वर्ष) सवार थे।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को खाई से रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से देहरादून भेजा गया। एसआई पंकज सिंह महीपाल ने बताया कि घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

Next Post

पुस्ता धसने से भागीरथी में गिरा डंपर,चालक लापता,तलाश जारी

पुस्ता धसने से भागीरथी में गिरा डंपर,चालक लापता,तलाश जारी टिहरी। थाना छाम के अंतर्गत सरोट के पास एक डंपर भागीरथी नदी में जा गिरा। हादसे में चालक लापता है। हादसे का कारण सड़क का पुस्ता धंसना बताया जा रहा है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। […]

You May Like