HTML tutorial

Goodnews देहरादून के तीन प्रमुख निजी अस्पतालों में गोल्डन कार्ड से इलाज सुविधा जारी रहेगी; स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार

Pahado Ki Goonj

मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश –

देहरादून के तीन प्रमुख निजी अस्पतालों में गोल्डन कार्ड से इलाज की सुविधा पूरी तरह जारी रहेंगी

अपने हर नागरिक को ससमय और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार का लक्ष्य और सर्वोच्च दायित्व है | हमारी सरकार निर्धन और जरूरतमंदों को आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से निशुल्क उपचार की सुविधा आसानी से पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है |


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड धारकों को देहरादून के तीन प्रमुख निजी अस्पतालों में पूरी तरह से इलाज की सुविधा पूरी तरह जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि जॉली ग्रांट हॉस्पिटल, श्री महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल और ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में गोल्डन कार्ड से इलाज की सेवाएं नियमित रूप से जारी रहेंगी और इन अस्पतालों में आने वाले पात्र मरीजों को सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि सरकार का उद्देश्य यही है कि राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक को समय पर और उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से लाखों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है और राज्य सरकार इस योजना को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि भविष्य में भी गोल्डन कार्ड से मिलने वाली सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा ताकि राज्य के हर नागरिक को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिल सके

जनता का कहना है कि मरीज से पहले नगद मे जो भी टेस्ट कराये जाते हैं उन्हें भर्ती करने के बाद भी कराये जाते हैं! साथ भर्ती करने के बाद कन्धे के जैसे आपरेशन के बाद जो टेस्ट  होना चाहिए उसके 10000 आयुष्मान कार्ड से मिलेंगे हैं उसका प्रयोग  जरूरत पड़ने पर नही करते हैं! उसके टेस्ट के लिए पहले जमा करने के लिए कहा जाता है इसके लिए स्पस्ट आदेश होना चाहिए!  डॉ मर्ज की जानकारी रखते हुए अनावश्यक टेस्ट मरीज का न करते हुए  समय से आपरेशन किया जाय, ताकि अनावश्यक वसूली विपति के समय मरीज से नही कर सके!

 

Next Post

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कोटद्वार एवं यमकेश्वर क्षेत्र मे नागरिक अभिनंदन

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कोटद्वार एवं यमकेश्वर क्षेत्र मे नागरिक अभिनंदन • उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पैतृक निवास पंचूर पहुंचकर उनकी माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। • *अपने पैतृक गांव में कुल देवता की पूजा-अर्चना में शामिल हुए*। कोटद्वार/ यमकेश्वर/ ऋषिकेश:24 मई। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर […]

You May Like