HTML tutorial

जिलाधिकारी द्वारा आगामी मानसून काल के दृष्टिगत नगर निगम, नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को नालों, नालियों की सफाई के निर्देश दिए

Pahado Ki Goonj

देहरादून दिनांक 15 जून 2024, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा आगामी मानसून काल के दृष्टिगत नगर निगम, नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को नालों, नालियों की सफाई के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम देहरादून द्वारा नालों एवं नालियों की सफाई निरंतर गतिमान है। आज नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत ऋषिनगर चुना भट्टा, गोविन्दगढ से दुर्गा डेयरी, भण्डारी बाग से इन्द्रेश हास्टिपटल पुल, चन्द्रमणी शमशान घाट नाला, रक्षा विहार चुना भट्टा, बंजारावाला आजाद विहार आदि स्थानों पर उपकरण एवं पर्यावरण मित्रों के माध्यम से नालों एवं परिसरों की सफाई कार्य गतिमान है।
वंही जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम ऋषिकेश द्वारा नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत आगामी मानसून सत्र के दृष्टिगत पूर्व तैयारी करते हुए विशेष अभियान चलाते हुए नगर के सभी नालों की सफाई की जा रही है। नगर निगम द्वारा 20 पर्यावरण मित्रों की एक विशेष नाला सफाई टीम बनाई गई है । साथ ही एक जेसीबी, एक पोकलेन , तथा चार ट्रैक्टर ट्रॉली नाला सफाई व्यवस्था में लगाई गई है। नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा नगर ऋषिकेश की समस्त जनता से अपील की गई है कि अपने घर के आसपास की नालियों को साफ रखें। उनमें गंदगी ना होने दे। नालियों में घर का कूड़ा करकट ना डालें। घर का कूड़ा डोर टू डोर वाहन को दें।

आगे पढ़ें

Next Post

शंकराचार्य जी महाराज ने चमोली मंगलम अद्भुत हिमालय की ऐतिहासिक तीर्थ दर्शन के प्रथम विश्राम गौचर पहुंचने पर की भव्य गौपूजा

🌹🙏🙏🙏🙏🙏🌹 *आदि शंकाराचार्य महाराज की जय आपकी चमोली मंगलम अद्भुत हिमालय की ऐतिहासिक तीर्थ दर्शन के प्रथम विश्राम गौचर पहुंचने पर भव्य गौचर में गौपूजा की शंकराचार्य जी महाराज ने* *श्रीकृष्ण गौसेवा सदन में आयोजित हुआ गौपूजन* *भक्तों को धर्मोपदेश प्राप्त हुआ* *’चन्द्रमौलेश्वर’ भगवान शिव की भूमि है चमोली* *चमोली […]

You May Like