HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से इंडोनेशिया के शिष्टमण्डल ने भेंट की

Pahado Ki Goonj
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास कार्यालय में इंडोनेशिया के जनप्रतिनिधियों के शिष्टमण्डल ने  आई नियोमन बुडितमा के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने भारत में श्रम, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से सम्बन्धित नीतियों एवं योजनाओं के साथ-साथ उत्तराखण्ड में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनके क्रियान्वयन आदि से सम्बन्धित व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने इण्डोनेशिया के शिष्टमण्डल का उत्तराखण्ड में स्वागत करते हुए बताया कि उत्तराखण्ड में पर्यटन, ऊर्जा, वैकल्पिक ऊर्जा, जैविक उत्पाद, हस्तशिल्प, हस्तकला, औषधीय पादप के क्षेत्र में असीम सम्भावनाएँ हैं। राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में ऐलोपैथी के साथ-साथ आयुष ¼आयुष½] जिसमें आयुर्वेद, योगा, नैचेरोपैथी और होम्योपैथी सम्मिलित है, पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल को उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण एवं ऋषिकेश की गंगा आरती में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
प्रतिनिधिमण्डल में आई गस्ती पुटू बुडीआर्त,आई गेड़ी सुआम्बा आदि उपस्थित रहे ।
Next Post

श्री केदारनाथ में पैदल मार्ग पर पत्थर की पटाल की जगह आदा फिट ऊँचाई के पत्थर बिछाई जाय

श्री केदारनाथ में पैदल मार्ग पर पत्थर की पटाल की जगह आदा फिट ऊँचाई के पत्थर बिछाई जानी चाहिए ।वहां पर आदमी की आवा जाही ज्यादा होने के चलते पत्थर की 1×1 की सिलेट पैरों के दबाव से जल्दी टूट जाएगी।इसके लिये उपयोगी आदा फिट ऊंचाई के एक गुना एक […]

You May Like