HTML tutorial
HTML tutorial

घास लेने गयी महिला की खाई में गिरने से मौत

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी। चिन्याली गांव में घास काटने जंगल गई महिला पैर फिसलने से गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बीती मंगलवार को चिन्याली गांव की शशिबाला (63) पत्नी उम्मेद सिंह बिष्ट अपने मवेशियों के लिए चारा लेने चिन्यालीगांव के क्यारा नामे तोक गईं थी। जहां घास काटते वक्त उसका पैर फिसल गया और वो गहरी खाई में जा गिरी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथ में गई अन्य महिलाओं ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी।वहीं, सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल ले आए, लेकिन इससे पूर्व महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला पूर्व शिक्षिका थी, जो तीन साल पहले सेवानिवृत्त हुईं थी। वहीं, महिला की मौत के बाद नगर पालिकाध्यक्ष बीना बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष शूरवीर सिंह रांगड़, सभासद नरेंद्र नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र राव, दिनेश पंवार आदि ने शोक व्यक्त किया।

Next Post

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

कालाढूंगी। नैनीताल के कालाढूंगी में जंगल में पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था। […]

You May Like