HTML tutorial
HTML tutorial

देवस्थानम बोर्ड के मामले में तीर्थ पुरोहितों ने किया सतपाल महाराज का पुतला दहन ।

Pahado Ki Goonj

देवस्थानम बोर्ड के मामले में तीर्थ पुरोहितों ने किया सतपाल महाराज का पुतला दहन ।

उत्तरकाशी :- ( मदन पैन्यूली )

उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम बोर्ड के मामले में सतपाल महाराज के बयान के बाद सभी जगह उनका विरोध किया जा रहा है गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने सतपाल महाराज का पुतला दहन किया आपको बता दें कि सतपाल महाराज ने सोमवार को बयान दिया था कि उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के मामले में कोई पुनर्विचार नहीं किया जा रहा है गंगा मैया के शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव और गंगोत्री धाम में गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों और पुरोहितों सहित ग्राम वासियों ने सतपाल महाराज का पुतला फूंका ,वही यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने भी मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ खरसाली में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का पुतला फूंका व विरोध प्रदर्शन किया , साथ ही मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि ऐसे मंत्री को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए जो कि मुख्यमंत्री के वक्तव्य की अवेहलना कर रहा है जबकि मुख्यमंत्री का स्पष्ट कहना है कि देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार होगा और 51 मंदिरों को देवस्थानम बोर्ड से बाहर करेंगे। लेकिन बावजूद इसके सतपाल महाराज इस प्रकार की अनर्गल बयानबाजी कर रहे है।
वहीं रावल तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि शीघ्र ही देवस्थानम बोर्ड को भंग करने को लेकर हम सभी तीर्थ पुरोहित आंदोलन करने वाले हैं 11 जून से गंगोत्री में काली पट्टी बांधकर गंगा मैया की पूजा अर्चना करेंगे और 21 जून से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू करेंगे ।वहीं तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि सतपाल सतपाल जो स्वयं धर्म से जुड़ा हुआ मानता है और उनका इस प्रकार का बयान देना अशोभनीय और निंदनीय है संपूर्ण तीर्थ पुरोहित इसकी घोर निंदा करते हैं और वे तत्काल अपना वक्तव्य वापस लें ।
इस अवसर पर गंगोत्री धाम के पुरोहित सुरेश सेमवाल अध्यक्ष, सुभाष चंद्र सेमवाल, सुधांशु सेमवाल, गंगा प्रसाद सेमवाल, मुकेश सेमवाल, कृष्णानंद, धन्ना नन्द सेमवाल, अनुप, प्रेमबल्लव सेमवाल व यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित में जगमोहन उनियाल उपाध्यक्ष मंदिर समिति, बागेश्वर प्रसाद उनियाल , रामस्वरूप उनियाल उपाध्यक्ष मंदिर समिति ,प्रवक्ता जय प्रकाश उनियाल सचिव सुरेश उनियाल ,अंकित ,कुलदीप उनियाल आदि मौजूद थे ।

Next Post

11 जून को तेल के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

देहरादून,8 जून। डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आगामी 11 जून को पेट्रोल पंपों पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर बढ़ती महंगाई और डीजल-पेट्रोल के बढ़े दामों के खिलाफ प्रदेशव्यापी विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता […]

You May Like