नैनीताल। जिले के गेठिया इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब खाई में दो युवकों की डेड बॉडी मिलीं। सबसे पहले स्थानीय लोगों ने खाई में दो युवकों के शव पड़ देखे। इससे इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने 112 सेवा के माध्यम से पुलिस को युवकों से शव खाई में पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने रेस्क्यू कर शव को खाई से निकाला। मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयान किया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि युवकों की मौत सड़क हादसे में हुई होगी। माना जा रहा है कि दोनों बाइक से जा रहे होंगे. बाइक दुर्घटना होने से दोनों खाई में जा गिरे होंगे। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
बिजली गिरने से 30 से ज्यादा भेड़-बकरियों की मौत
Sat Jul 2 , 2022
उत्तरकाशी। मोरी ब्लाक के चांगसिल बुग्याल में आकाशीय बिजली गिरने से 30 से ज्यादा भेड़-बकरियों के मरने की सूचना है। वाइल्ड लाइफ सेंचुरी क्षेत्र के भीतरी गांव के ग्रामीणों की भेड़ बकरियां आजकल चुगान पर बुग्याल क्षेत्र में हैं। भीतरी गांव के प्रधान राजीव कुंवर ने इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन […]

You May Like
-
यूट्यूबर बॉबी कटारिया के घर पर लटकी कुर्की की तलवार
Pahado Ki Goonj September 13, 2022

