राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को नई दिल्ली में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की।

Pahado Ki Goonj

राजभवन देहरादून/नई दिल्ली 17 अप्रैल, 2023

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को नई दिल्ली में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपति को इसी माह से प्रारम्भ हो रही चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल ने कहा कि चार धाम यात्रा के लिए व्यवस्थाएं और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपति के हाल में ही उनके उत्तराखंड भ्रमण की स्मृतियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक और नक्षत्र वाटिका पर आधारित एक लघु फिल्म भेंट की।

राज्यपाल ने राष्ट्रपति को बताया की उत्तराखंड के राजकीय विश्वविद्यालयों से सम्बद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों की सम्बद्धता हेतु उत्तराखण्ड कॉलेज एफिलिएशन पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल का उद्देश्य सम्बद्धता प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध एवं सुगम बनाया जाना है। उन्होंने प्रदेश में बालिका कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण हेतु उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी राष्ट्रपति को दी।

Next Post

पुलिस प्रशासन ने रोड पर अनावश्यक अतिक्रमण के खिलाफ की कार्रवाई।

*पुलिस प्रशासन ने रोड पर अनावश्यक अतिक्रमण के खिलाफ की कार्रवाई।* उत्तरकाशी – जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में पुलिस-प्रशासन आगामी चारधाम यात्रा को सुगम एवं सरल बनाने की तैयारियों में लगातार जुटा है। यात्रा के दौरान सुगम व बेहतर यातायात व्यवस्था के मध्यजर आज साेमवार को नायब […]

You May Like