HTML tutorial
HTML tutorial

वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री कार्यलय को 30 सूत्री ज्ञापन सौंपा

Pahado Ki Goonj

महाप्रदर्शन में उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील गुप्ता व प्रदेश उपाध्यक्ष रजनेश ध्यानी सहित दर्जनों प्रकारों ने दर्ज कराई उपस्थिति और रखे ओजस्वी विचार 

नई दिल्ली। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ़ इंडिया ने आज दिल्ली के जंतर मंतर पर महा प्रदर्शन किया I इसमे देश के लगभग 30 पत्रकार संगठनों ले भाग लिया I इन संगठनों के पत्रकारों ने पत्रकारों की दयनीय स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि देश के पत्रकारों को इस से बाहर निकालना चाहिए I तभी पत्रकार देश के विकास मे भागीदार बन सकते है I


इस मौके पर सभी वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार देश और दुनियाँ मे होने वाली सभी घंटनाओ को दिखाते और छापते है I इन खबरों मे कुछ खबरें सामने वालो को पसंद नहीं आती है जिसके कारण उनकी सुरक्षा की समस्या उत्पन हो जाती है और उन पर फर्जी FIR तक दर्ज करा दी जाती है I इसलिए इनकी सुरक्षा सर्वोपरि है I वैसे तो देश में सैकड़ों पत्रकार एसोशिएशन है जो पत्रकारों के प्रतिनिधित्व का दावा तो करती है लेकिन इनकी सुरक्षा के बारे मे कोई भी बात नहीं करता है

वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ़ इंडिया ने पिछले पांच छ सालों में पत्रकारों के हितों को लेकर कई आंदोलन किए हैI उससे देशभर के पत्रकारों में वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ़ इंडिया ही अग्रणी संस्था नज़र आती है जो हर तरह से पत्रकारों के लिए और उनके साथ खड़ी होकर उनका हर तरह से सहयोग करती है ।

प्रधानमंत्री कार्यालय को दिये गए ज्ञापन मे निम्न मांगो को शामिल किया गया है।
 पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाए ।
 मीडिया आयोग का गठन किया जाए ।
 प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को भंग करके जिला स्तर पर मीडिया कॉउंसिल बनाये जाए ।
 पत्रकारों का नेशनल रजिस्टर बनाया जाए ।
 गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिये उन्हें आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाए।
 60 साल से ऊपर के पत्रकारों को 20 हज़ार रुपये की मासिक पेंशन दी जाए ।
 पत्रकारो को केंद्रीय राशनिंग प्रणाली से जोड़ा जाए।
 देश मे ई-पेपर को मान्यता दी जाए।
 पीआईबी की पत्रकारो को मान्यता देने के लिये जारी नई गाइडलाइन्स को वापिस लिया जाए व सेंट्रल प्रेस एकरीडिशन समिति को भंग किया जाए।
 पत्रकारो को सरकारी मान्यता देने की नीति को सरल किया जाए ।
 पत्रकारो को रियायती दरों पर भूखंड आबंटित किये जायें ।
 जिला स्तर पर प्रेस कल्ब व मीडिया सेन्टर बनाये जाए ।
 महिला पत्रकारो के लिये, होस्टल बनाये जाए ।
 पत्रकारो को इन्शुरन्स कवर उपलब्ध करवाया जाए ।
 पत्रकार की आकस्मिक मृत्यु होने पर उसके परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए ।
 पत्रकारो को सम्मानजनक ढंग से अपना कार्य करने देने हेतु एक विशेष प्रोत्साहन नीति बनायी जाए।
 मीडिया से जुड़े कानूनी मामलों के जल्द निपटारे के लिए आयोग बनाया जाए।
इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष अनीश मिश्रा ने वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के आहवान पर महाप्रदर्शन में आए पत्रकार संगठनों को हर संभव सहायता एवम मार्गदर्शन का आश्वासन दिया। महाप्रदर्शन में केरल से सीजू , उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता जी ,श्री रजनेश ध्यानी, नवीन वरमोला,  शिवनारायन सिंह जी, हरियाणा से कार्यकारी अध्यक्ष श्री विकास सुखीजा जी अध्यक्ष श्री योगेश सूद जी महासचिव श्री संजीव कौशिक जी , मध्य प्रदेश के श्री राजेंद्र जैन जी श्री मधु सिंह नेशनल फाउंडेशन से, श्री शिव कुमार जी जबलपुर से , नेशनल प्रेस क्लब से नंद गोपाल, आई एन एस से प्रदीप महाजन, राम गोपाल, श्री राकेश कुमार के साथ साथ इस अवसर पर WJI के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय राष्ट्रीय सचिव विपिन चौहान के अलाबा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष संदीप शर्मा महासचिव देवेंद्र सिंह तोमर उपाध्यक्ष सुधीर सलूजा उपाध्यक्ष अशोक धवन परामर्शदाता देवेंद्र पंवार,प्रमोद गोस्वामी मीडिया सेक्रेटरी धर्मेंद्र भदौरिया वरिष्ठ पत्रकार मुकेश मधुर, ईश मलिक प्रीतपाल सिंह, अशोक सक्सेना अशोक धवन, सुनील परिहार नरेंद्र धवन, हरेन्द्र गुलाटी  आदि उपस्थित थेI

 

Next Post

उत्तरकाशी :- हरिद्वार निवासी 4 यवकों को पुलिस ने 970 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार ।

उत्तरकाशी :- हरिद्वार निवासी 4 यवकों को पुलिस ने 970 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार । उत्तरकाशी :- पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, उत्तराखण्ड के निर्देशन में जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु *श्री पी0के0 राय, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, द्वारा नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान* को सफल बनाते […]

You May Like