HTML tutorial
HTML tutorial

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

बड़कोट – उत्तरकाशी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में जनपद में नशे एवं मादक द्रव्यों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बडकोट पुलिस ने नियमित चेकिंग के दौरान महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम कृष्णा देवी पत्नी रमेश लाल भारती निवासी ग्राम भंसाडी थाना बड़कोट बताया गया है। उसके कब्जे से 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब (सोलमेट विस्की) बरामद की गई। थाने के उपनिरीक्षक सोएब अली ने बताया कि पुलिस अपनी नियमित चेकिंग पर थी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरादी में तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से अंग्रेजी शराब के पौवे बरामद किए गये। आरोपी के खिलाफ़ 60 एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उसे पकड़ने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, दिनेश बाबू व स्वाति आले शामिल हैं।

Next Post

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम सहयोग एंव सम्पर्क सेमिनार

हरिद्वार:सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम सहयोग एंव सम्पर्क सेमिनार का आयोजन वितीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय भारत सरकार की ओर से बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा भव्य आयोजन प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार में किया जारहा है। कार्य क्रम के  मुख्यातिथि बैंक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एंव प्रबंध निदेशक व मुख्यकार्याधिकारी […]

You May Like