HTML tutorial
HTML tutorial

पेड़ से टकराई स्कूल बस, एक बच्ची की मौत पांच घायल

Pahado Ki Goonj

देहरादून। सोमवार सुबह पछवादून के विकासनगर में एक स्कूल बस के पेड़ से टकराने के कारण एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि पांच बच्चों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत बचाव कर सभी घायलों को बस से बाहर निकाला। मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह बाड़वाला स्थित एक निजी स्कूल की बस छात्र-छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही थी। वन विभाग के चैकपोस्ट बैरियर के पास सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के लिए बस चालक ने बस को सड़क के किनारे की ओर किया। इस दौरान बस का ऊपरी हिस्सा सड़क किनारे खड़े पेड़ के टहने से टकरा गया। जिसके चलते बस का सामने का हिस्सा व्यापक स्तर पर क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार पांच बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुँचाया। जहां चिकित्सकों ने ग्राम नेटवाड़ निवासी श्रृष्टि चौहान पुत्री पद्मसिंह चौहान को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल बच्चों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Next Post

अस्पताल में मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रुड़की। सिविल अस्पताल के वार्ड में एक मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरीज का नाम सुनील कुमार (37 वर्ष) निवासी सुनहरा है। सुनील कुमार मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। काफी समय से वह सुनहरा गंगनहर कोतवाली रूडकी में रह रहे हैं। सुनील कुमार टीवी की […]

You May Like