एक हादसे में कर्णप्रयाग से बसपा प्रत्याशी कुलदीप कनवासी की मौत हो गई है। इस कारण उत्तराखंड कर्णप्रयाग विधानसभा सीट का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। चमोली जिले के गौचर से कर्णप्रयाग की ओर जाती हुई एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कर्णप्रयाग से बसपा प्रत्याशी कुलदीप कनवासी की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। बताया गया कि रविवार रात को बसपा प्रत्याशी दो अन्य लोगों के साथ कर्णप्रयाग से अपने घर गौचर जा रहे थे। जहां चटवापीपल के पास उनकी कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत और दो लोग घायल हो गए।कुलदीप कनवासी की मौत हो गई, जबकि शशांक नथवाल (26) निवासी गौचर और मनीष कुमार (29) घायल हो गए।सूचना पर स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू कार्य किया और घायलों को आपातकालीन 108 से अस्पताल पहुंचाया।कोतवाली निरीक्षक प्रदीप पंत और सीएचसी के डा. राजीव शर्मा नें कुलदीप कनवासी की मौत की पुष्टि की है। कुलदीप खुद कार चला रहे थे।
सीएम रावत के हेलीकप्टर को उड़ान भरने से रोका
Mon Feb 13 , 2017
मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की तलाशी लिए जाने पर कांगे्रस वैसे ही अधिकारियों के रवैए पर भड़की हुई है। वहीं आज एक बार फिर मुख्यमंत्री हरीश रावत का हेलीकॉप्टर अधिकारियों के निशाने पर रहा। हालांकि अधिकारियों की ओर से दावा किया गया कि सबकुछ नियमों व सुरक्षा को देखते हुए किया […]

You May Like
-
नशेड़ी बेटे ने मां पर किया जानलेवा हमला,गिरफ्तार
Pahado Ki Goonj September 16, 2022
-
देवभूमि जनसेवा’ ग्रुप: द्वाराहाट विधान सभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या को देखते हुवे, दिनांक 23 मई 2017 को क्षेत्रीय विधायक, पर्यावरणविद पद्मश्री अनिल जोशी, वन विभाग की टीम व पत्रकार बन्धुओं संग ‘गगास बचाओ’ अभियान के तहत गगास नदी के उदगम स्थल सुरना से पदयात्रा शुरू की गयी
Pahado Ki Goonj May 23, 2018
-
लोकतंत्र के चार पाये में न्यायधीश, पत्रकार सारे आम मारे जारहे है, आप अब देश को किस ऒर लेजाना चाहते है, यह अर्जुन की भांति आपको शीघ्र निर्णय लेना हैआज निर्भिक पत्रकार आंदोलन के शिल्पी स्व कुवंर प्रशून की 12वी पुण्य तिथि पर सची श्रद्धांजलि पत्रकार बिरादरी को संघर्ष करने के लिए समर्पित आपके संघर्ष करने के लिए है, आज कुँवर प्रसून जैसे लोगो की जरुरत है
Pahado Ki Goonj July 15, 2018


