देहरादून। शहर के प्रतिबंधित मार्गों पर अधिकृत रूप से चल रहे ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पर इसका असर ई-रिक्शा संचालकों पर होता नही दिख रहा है। बीते सोमवार को पुलिस ने क्षमता से अधिक सवारियों को ले जा रहे ई रिक्शा को पुलिस ने सीज कर दिया है। बता दें, ई-रिक्शा को लेकर अगस्त में एक नोटिफिकेशन जारी हुआ था, जिसमें कुछ निर्धारित रूटों पर ई रिक्शा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने इन रूटों पर ई रिक्शा कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। पिछले 2 दिन में 100 से ज्यादा ई रिक्शा के चालान किये जा चुके हैं। देहरादून में ई रिक्शा चालकों पर कार्रवाई ई रिक्शा की वजह से शहर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रहने लगी थी। जिसके चलते परिवहन विभाग ने अगस्त में मुख्य मार्गों पर ई रिक्शा के संचालन पर रोक लगा दी थी। परिवहन विभाग ने ई रिक्शा चालकों को 15 दिन का समय भी दिया था। बावजूद इसके इन मार्गों पर ई रिक्शा धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। नोटिफिकेशन जारी होने के 15 दिन पूरे होने पर पुलिस ने बल्लूपुर, चकराता रोड, घंटाघर, राजपुर रोड, जाखन, ईसी रोड, लालपुर, पटेल नगर, रिस्पना पुल समेत कई मुख्य मार्गों पर पिछले दो दिनों में अभियान चलाकर 100 से ज्यादा चालान किए गए। एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद का कहना है कि शहर के मुख्य मार्गों पर प्रतिबंध लगने के बाद भी ई रिक्शा धड़ल्ले से चल रहे थे। जिस पर पुलिस ने अभियान चलाकर पिछले 2 दिन में 100 से ज्यादा ई रिक्शा के चालान किए हैं।
डेंगू और आपदा को लेकर कांग्रेस ने दी राजभवन में दस्तक
Tue Sep 17 , 2019
देहरादून। डेंगू के फैलते डंक और आपदा राहत के इंतजाम पर कांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार की घेराबंदी तेज कर दी है। पार्टी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज इस संबंध में राजभवन गया। इस दौरान पार्टी ने डेंगू और आपदा के मसले पर सरकार की नाकामी को सामने रखा। कांग्रेस के […]

You May Like
-
सेवा सप्ताह के तहत बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी
Pahado Ki Goonj September 14, 2020

