HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका मंडल अध्यक्ष ने ज्वाइन की कांग्रेस

Pahado Ki Goonj

लालकुआं  ,ukpkg.com,विधानसभा क्षेत्र में सबसे हॉट सीट बनी हुई है, जहां से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लगातार जनसंपर्क करने में लगे हुए हैं। लालकुआं से लेकर व बरेली रोड लेकर चोरगलिया तक वह जनता से मिलकर वोट देने की अपील कर रहे हैं। 14 फरवरी को मतदान होने हैं, लेकिन उससे पहले आज हरीश रावत ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष ललित प्रसाद आर्य को कांग्रेस ज्वाइन कराते हुए बड़ा झटका दे दिया है।

गौलापार के लक्षमपुर में आज ललित प्रसाद आर्य कि कांग्रेस में जॉइनिंग हो गई है, जो कि भाजपा के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस की रीति नीति और हरीश रावत से प्रभावित होकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष ललित प्रसाद आर्या ने कांग्रेस ज्वाइन की है।

गौलापार लछमपुर स्टेटस ललित प्रसाद के घर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को रावत ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई, और उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में मंडल अध्यक्ष ललित प्रसाद के साथ पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा आर्य, नीमा आर्य, पदमा देवी, पार्वती देवी, पुष्पा देवी, रमेश पंडित, दया किशन आर्य, जसविंदर सिंह, भुवन आर्य चंदन आर्य आदि शामिल रहे।

रावत ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा राज से जनता बुरी तरह त्रस्त है। कांग्रेस पार्टी आम जनता के हित की सरकार बनाएगी। उन्हें क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की हर समस्याओं का समाधान कांग्रेस करेगी। ललित प्रसाद ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की कोई कदर नहीं है। वहां आम जनता की समस्या नहीं सुनी जाती हैं।

लालकुआं क्षेत्र के लिए यह सौभाग्य की बात है कि कांग्रेस पार्टी ने हमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जैसे दिग्गज नेता को विधायक के रूप में चुनने का अवसर दिया है। क्षेत्र की जनता भारी मतों से रावत जी को लालकुआं क्षेत्र का विधायक बनाकर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रैकवाल, महेशानंद, जगदीश भारती, केएन पांडे आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Next Post

स्वर कोकिला एवं मशहूर गायिका लता मंगेशकर नहीं रहींऔर कितना सम्पति छोड़ी जानिए

. मुंबई, ukpkgcom,रविवार की सुबह एक अत्यंत दुखद खबर आई कि भारत रत्न और स्वर कोकिला एवं मशहूर गायिका लता मंगेशकर नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में लता जी हर किसी को छोड़कर चली गईं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से लता मंगेशकर का इलाज मुंबई के ब्रीच […]

You May Like