HTML tutorial
HTML tutorial

जम्मू कश्मीर के उड़ी में घुसपैठ, दो आतंकी ढेर

Pahado Ki Goonj

श्रीनगर। सेना ने रविवार को उत्तरी कश्मीर के उड़ी (बारामुला) सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ का प्रयास नाकाम बनाते हुए दो पाक प्रशिक्षित आतंकियों को मार गिराया। फिलहाल, मारे गए आतंकियों के अन्य साथियों के खिलाफ सैन्य अभियान जारी है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि आज उड़ी सेक्टर के अंतर्गत कमलकोट के इलाके में गश्त कर रहे सेना के जवानोंं ने तड़के ही गुलाम कश्मीर की तरफ से कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी। उन्होंने उसी समय आस पास की चौकियों को सचेत किया और खुद वहां एक जगह नाका लगाया।

कुछ ही देर बाद जवानों ने गुलाम कश्मीर की तरफ से घुसपैठियों के एक दल को भारतीय इलाके में घुसते देखा। उन्होंने उसी समय घुसपैठियों को ललकारा और वहां मुठभेड़ शुरु हो गई जो सुबह साढ़े सात बजे तक चली। आतंकियों की तरफ से गोलियां चलना बंद होने के बाद कुछ देर तक जवानों ने इंतजार किया और फिर उन्होंने मुठभेड़स्थल की तलाशी ली।

तलाशी अभियान के दौरान जवानों को वहां गोलियों से छलनी दो घुसपैठियों के शव मिले। उनके पास से जवानों ने हथियारों का एक बड़ा जखीरा भी बरामद किया है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़स्थल पर एक जगह भारी मात्रा में खून बिखरा था,जिससे लगताहै कि मारे गए आतंकियों का कोई एक साथी जख्मी है और उसे उसके साथी वापस ले गए हैं या फिर वहीं कहीं छिपे हैं। इसलिए पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए एहतियातन तलाशी अभियान जारी रखा गयाहै।

Next Post

खिचड़ी के तड़के ने पका दिया दस हजार करोड़ सौदा

पहड़ों की गूँज पतंजलि के बाबाराम देव ने वर्ड फूड फेस्टिवल में खिचड़ी का तड़का क्या लगाया कि इसके स्वाद से प्रभावित स्वदेशी  पतंजलि के कारोबार बढ़ाने के लिये भारत सरकार और पतंजलि आयुर्वेद के बीच शुक्रवार को 10 हजार करोड़ रुपये का एमओयू (समझौता) साइन हुआ है। दिल्ली में […]

You May Like