मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गांधी

Pahado Ki Goonj
मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने कहा कि गांधी जी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासांगिक है। उन्होंने विश्व को सत्य व अहिंसा की शक्ति से परिचय कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही विश्व में प्रेम, सद्भाव व शांति कायम की जा सकती है। गांधी जी ने न सिर्फ स्वतंत्रता आंदोलन में देश का नेतृत्व किया वरन तत्कालीन समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों के विरूद्ध भी लोगों को जागरूक किया।
मुख्यमंत्री रावत ने कहा स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए 15 सितम्बर, 2017 से 2 अक्टूबर, 2017 तक ’’स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम एक अभियान के रूप में लिया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी सुनिश्चित करें कि अपने आसपास हफ्ते में कम से कम एक दिन स्वच्छता के लिए जरूर दें। अपने घर की तरह हमे अपने मोहल्ले, गली और सड़क के साथ-साथ अन्य सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा स्वच्छता के लिए अभियान की शुरूआत की गई है, किन्तु इसकी जिम्मेदारी आमजन को भी निभानी होगी।
Next Post

मुख्यमंत्री ने वीर सी०यस० गढ़वाली की

मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को पीठसैंण, पौड़ी में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके स्मारक का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022 तक प्रदेश में किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाते हुए पंडित […]

You May Like