बाइक और कार रैली के साथ हुआ तेजस्वी का राजधानी दून में स्वागत

Pahado Ki Goonj

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी आज दो दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे। सुबह 11 बजे तेजस्वी जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां उनका प्रदेश के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वगत किया। जौली ग्रांट से बीजापुर गेस्ट हाऊस रोड शो यात्रा के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा कई स्थानों पर तेजस्वी सूर्या का जबरदस्त स्वागत किया गया।

https://youtu.be/Tqjzaxx5UTA

अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज भाजयूमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या आज उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून पहुंचे। इस दौरान शहर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का हुजूम सा उमड़ पड़ा और झंडे बैनर हाथों में लिए हुए कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए। बताया जा रहा है कि रोड शो में 2000 बाइक और 1000 कार रैली में शामिल थी। इस दौरान तेजस्वी सूर्या युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र भी देंगे। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी सूर्या का यह पहला उत्तराखंड दौरा है जिसके लिए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल कई दिनों से तैयारियों में जुटे थे।

Next Post

दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

टिहरी। दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज होने के मात्र कुछ घंटो बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो देखें पूण्य प्राप्त करने के लिए शेयर किजयेगा https://youtu.be/Tqjzaxx5UTA जानकारी के अनुसार बीते रोज घनसाली क्षेत्र की एक युवती द्वारा थाना घनसाली में […]

You May Like