HTML tutorial
HTML tutorial

आप को चुनाव से पहले लगा राजनीतिक झटका, 29 पदाधिकारी भाजपा में शामिल

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। मंगलवार को पार्टी के 29 पदाधिकारियों के साथ 75 कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इन लोगों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई. मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड में हमारा कुनबा बढ़ रहा है। मदन कौशिक ने कहा कि संगठन में मैनेजमेंट को लेकर हमारी पार्टी सख्त है।
अभी 19 सितंबर को ही आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हल्द्वानी आए थे। केजरीवाल ने तब उत्तराखंड की सत्ता में आने पर 6 महीने के अंदर 1 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने की गारंटी दी थी। केजरीवाल ने बेरोजगारों को नौकरी मिलने तक 5 हजार रुपए महीने बेरोजगारी भत्ता देने की बात भी कही थी। मंगलवार को 75 कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने से केजरीवाल की पार्टी को झटका लगा है। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में सरपट दौड़ रही थी. 1 फरवरी 2021 को आप ने केजरीवाल अभियान शुरू किया था। इसके अंतर्गत पार्टी ने 45 दिन में 1 लाख लोगों को आप से जोड़ने का लक्ष्य रखा था। चौकाने वाली बात थी कि सिर्फ 21 दिन में ही आम आदमी पार्टी के इस कैंपेन से 1 लाख लोग पार्टी से जुड़ गए थे। पार्टी अपनी इस सफलता पर बेहद खुश थी.दूसरे दौरे में उन्होंने कर्नल कोठियाल को पार्टी का सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया था। केजरीवाल ने उत्तराखंड को देश की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा भी की थी। तीसरे दौरे में हल्द्वानी में अपनी जनसभा में केजरीवाल ने सत्ता में आने पर 6 महीने में 1 लाख बेरोजगारों को रोजगार की गारंटी दी थी। केजरावाल ने कहा था कि बेरोजगारों को हर महीने 5 हजार रुपए भत्ता दिया जाएगा। लेकिन लगता है कि अरविंद केजरीवाल की इन घोषणाओं से उनकी पार्टी के ही लोग बहुत खुश नहीं थे। इसकी परिणति के रूप में आज पार्टी के 75 लोग साथ छोड़ गए। चौंकाने वाली बात ये है कि सभी 75 लोगों ने बीजेपी ज्वाइन की है।

Next Post

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत

रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव स्थित गंगनहर पुल के पास तेज गति से आ रही कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मारी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से […]

You May Like