रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव स्थित गंगनहर पुल के पास तेज गति से आ रही कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मारी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है। हादसे में मरने वाले युवकों की पहचान दीपक राठी (38 वर्ष) और सोहनवीर (26 वर्ष) के रूप में हुई है। दीपक लखनोती हरायटी थाना पुरकाजी का रहने वाला था। जबकि सोहनवीर गांव वरमाला थाना रमाला बड़ौत का निवासी था। दोनों पुरकाजी किसी काम से आए हुए थे. दोनों युवक बाइक से जैसे ही मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव के पास पहुंचे, पीछे से तेज गति से आ रही क्रेटा कार ने उनको टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बुरी तहर से घायल हो गए। वहीं, चालक मौके पर कार को छोड़कर फरार हो गया.मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि नसीरपुर गंगनहर पुल के पास क्रेटा कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है. साथ ही मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
सिद्धू ने दिया पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा
Tue Sep 28 , 2021
चंडीगढ़। पंजाब में फेरबदल के बाद भी अंर्तकलह शांत नही हुई है। कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में बड़ी खबर आ रही है। सूचना है कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि वह […]

You May Like
-
भाजपा अध्यक्ष ने की विधानसभा विस्तारकों के साथ की बैठक
Pahado Ki Goonj December 26, 2021

