HTML tutorial
HTML tutorial

केजरीवाल ने की सरकार बनने पर छह माह में एक लाख लोगांे को रोजगार देने की घोषणा

Pahado Ki Goonj

हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को उत्तराखंड दौरे पर हैं। अरविंद केजरीवाल अभी हल्द्वानी में हैं। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पलायन के क्षेत्र में कई घोषणाएं की हैं। दिल्ली सीएम केजरीवाल ने वादा किया है कि उनकी सरकार आने के 6 महीने के अंदर एक लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी।
इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा है कि उन्होंने उत्तराखंड के विकास के लिए कई योजनाओं के बारे में सोचा है। उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में मोहल्ला क्लीनिक खोलने की बात कही है। साथ ही पहाड़ों से पलायन रोके और यहां रोजगार पैदा करने का भी ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने यहां पर्यटन के क्षेत्र को विकसित किए जाने की जरूरत है। केजरीवाल ने रोजगार को लेकर कहा है उनकी सरकार सरकारी नौकरियां तो देगी ही साथ ही यहां टूरिज्म सेक्टर में रोजगार के असीमित संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा है कि रोजगार और पलायन मंत्रालय बनाया जाएगा। मंत्रालय का काम युवाओं के पलायन रोकना और उत्तराखंड के युवाओं का रिवर्स पलायन करना होगा। उन्होंने उत्तराखंड में बायोटेक इंडस्ट्री शुरू करने का ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही आप की सरकार आने पर रोजगार ना मिलने तक युवाओं पर 5 रुपये का बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा। इसके अलावा नौकरियों में उत्तराखंड के लोगों को 80ः नौकरियों में आरक्षण दिया जाएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद से 21 सालों में जो राज्य की दुर्दशा हुई है, उसे 21 महीने में सुधार दूंगा. इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में रोजगार और पलायन मंत्रालय बनाया जाएगा। उत्तराखंड के बच्चों को जॉब पोर्टल के माध्यम से रोजगार दिया जाएगा।

Next Post

राज्यपाल और सीए धामी ने की गुरूद्वारा नानकमत्ता साहिब में झाड़ू लगाकर सेवा

खटीमा। राज्यपाल गुरमीत सिंह रविवार को पहली बार उधम सिंह नगर जनपद के नानकमत्ता पहुंचे। राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी नानकमत्ता गुरुद्वारे पहुंचे। जहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेककर देश और राज्य की सुख और समृद्धि के लिए अरदास की। इस दौरान […]

You May Like